मनोरंजन

विवादित बयान के बाद ट्रोलिंग को लेकर वड़ा पाव गर्ल का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘मैं अपने आप को मारूंगी नहीं, जब तक…

Vada Pav Girl Controversy: सोशल मीडिया वायरल 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित हाल ही में एक पॉडकास्ट में विवादित बयान देकर ट्रोलिंग के घेरे में फंस गई हैं। उनके किसी के साथ भी सोने वाले बयान पर बवाल मच गया है। बढ़ता विवाद देखकर चन्द्रिका दीक्षित ने इस पर अब सफाई दी है।
3 min read
Mar 18, 2026
Vada Pav Girl Controversy:
ट्रोलिंग पर 'वड़ा पाव गर्ल' चन्द्रिका दीक्षित का फूटा गुस्सा। (फोटो सोर्स: youtube/Shallu Nisha Podcast)

Vada Pav Girl Controversy: दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर फेमस हुईं 'वड़ा पाव गर्ल' चन्द्रिका दीक्षित एक बार फिर विवादित बयान देकर विवादों के घेरे में आ गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में चन्द्रिका दीक्षित ने ऐसी बात कह दी कि लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं चंद्रिका ने कहा कि बच्चा पालने के लिए अगर मुझे किसी के साथ सोना भी पड़े तो ऐसा करने से मैं पीछे नहीं हटूंगी। वड़ा पाव गर्ल का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

बच्चे के लिए किसी भी हद को पार सकती हूं (Vada Pav Girl Controversial Statement)

चन्द्रिका दीक्षित का फूटा गुस्सा। (फोटो सोर्स: youtube/Shallu Nisha Podcast)

यूट्यूब चैनल Shallu Nisha Podcast में चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि मैंने अपने पति के लिए बहुत कुछ किया। लेकिन जब मैं बीमार थी, बिस्तर पर पड़ी हुई थी। मेरी रीढ़ की हड्डी में गैप आ गया था। उस मुश्किल समय में मेरे पति ने मेरी बिलकुल भी परवाह नहीं की। इसके आगे उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई सारी बातें हुई हैं जो धीरे-धीरे 'इकट्ठा होती गईं और एक दिन मेरा सब्र का बांध टूट गया।

चंद्रिका दीक्षित ने कहा, 'मैं सबके बिना रह सकती हूं, लेकिन अपने बेटे के बिना नहीं। मुझे उसके लिए काम करना है। उसका पेट भरना है।' इसके आगे उन्होंने कहा कि बेटे को पलने के लिए उन्हें जो कुछ भी करना पड़े वो करेंगी। वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि एक मां होने के नाते मैं बहुत बड़ी बात बोल रही हूं, मुझे नहीं पता कि लोग मुझे कैसे जज करेंगे। लेकिन मुझे मेरा बच्चा पालने के लिए अगर किसी के साथ सोना भी पड़े तो मैं वो भी करूंगी लेकिन अपना बच्चा पालूंगी।'

चंद्रिका के इस बयान के बाद लोग कर रहे हैं ट्रोल

आपको बता दें कि चन्द्रिका का ये बयान देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनको ट्रोल कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स इस बयान पर चन्द्रिका के बयान पर भर भरकर कमेंट्स किये। किसी ने कहा कि चंद्रिका इस तरह का बयान सार्वजनिक रूप से कैसे दे सकती हैं। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। वहीं कोई कह रहा है, 'आज के दौर में भी मेहनत करके पैसा कमाया जा सकता है। उनके इस बयान को किसी भी हाल में सामान्य नहीं माना जा सकता।'

ट्रोलिंग पर वड़ा पाव गर्ल का फूटा गुस्सा

अपने विवादित बयान के चलते ट्रोल हो रही चंद्रिका दीक्षित ने सफाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर चुप्पी तोड़ी। ट्रोलर्स पर गुस्सा निकालते हुए उन्होंने कहा, 'तुम लोग व्यूज के लिए किसी के ऊपर कुछ भी तुम लोग वीडियो बनाए जा रहे हो। तुम लोगों ने बस एक-दो लाइन सुनी और कहा कि चंद्रिका दीक्षित ने किसी के साथ भी सोने के लिए बोल दिया। तुमने साढ़े तीन घंटे का पॉडकास्ट देखा, जिसमें मैंने इतनी सारी बातें कही और जाना कि मैंने वो क्यों कहा?'

‘मैं अपने आप को मारूंगी नहीं, जब तक दम है…’

इसके आगे उन्होंने कहा, 'कभी मेरी रेहड़ी उठा ली जाती है, कभी मेरी दुकान छीन ली जाती है। मैंने ईंट उठाना, रोटी बनाना… मैंने कहा कि जब लास्ट ऑप्शन होगा मेरे पास तो मैं यह भी करूंगी। मैं अपने आप को मारूंगी नहीं, मेरे में जब तक दम है मैं चलूंगी। क्या गलत बोल दिया? तुम्हें व्यूज के चक्कर में किसी को भी नीचा दिखाना है।' आगे 'वड़ा पाव गर्ल' ने कहा, वो तो मैं मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग हूं। व्यूज के चक्कर में तुम लोग किसी के भी कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा सकते हो।' इसके साथ ही चंद्रिका ने उस पॉडकास्ट का अपना वो वीडियो भी शेयर किया, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

चन्द्रिका ने पति से झगड़े के बाद कह दी गन्दी बात

पिछले कुछ दिनों से चंद्रिका अपनी शादीशुदा जिंदगी और झगड़ों को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप तक लगाया था, जिसके बाद से वो खुद भी किसी मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं थीं। खबरों के मुताबिक़, ये भी कहा जा रहा है कि चंद्रिका ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी भी कर ली है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 'वड़ा पाव गर्ल' ने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की।

बता दें, चंद्रिका दीक्षित का नाम पहली बार उस समय चर्चा में आया था जब दिल्ली में उनका वड़ा पाव का स्टॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं से लोगों ने उन्हें 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम बुलाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उनके स्टॉल पर भीड़ बढ़ने लगी और कई लोग सिर्फ उनसे मिलने के लिए वहां पहुंचने लगे।

Updated on:
18 Mar 2026 02:43 pm
Published on:
18 Mar 2026 02:17 pm