मनोरंजन

कुणाल शाह के WhatsApp जॉइन करने पर वीर दास ने किया कमेंट, ‘भगवान उनकी रक्षा करे’

Vir Das Reacts As Kunal Shah: कुणाल शाह के WhatsApp जॉइन करने पर कॉमेडियन वीर दास ने एक मजाकिया कटाक्ष किया। वीर दास की ये हंसी-मजाक वाली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
2 min read
Jun 23, 2026
Vir Das Reacts As Kunal Shah
Vir Das Reacts As Kunal Shah (IMDb)

Vir Das Reacts As Kunal Shah: कॉमेडियन और एक्टर वीर दास एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कारोबारी दुनिया के चर्चित नाम कुणाल शाह को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर रिएक्ट किया है। बता दें, हाल ही में खबर सामने आई कि फिनटेक कंपनी CRED के संस्थापक कुणाल शाह कंपनी में अपनी दैनिक संचालन संबंधी जिम्मेदारियों से हट रहे हैं और अब एक नए रोल में आगे बढ़ेंगे। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिले, जिन पर वीर दास ने भी अपनी राय रखी।

वीर दास ने लोगों से अपील की

एक्टर वीर दास ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि वे किसी दूसरे व्यक्ति की कामयाबी को अपनी असफलता से जोड़कर न देखें। वीर दास ने लिखा, "भाई। अगर cred वाला बंदा WhatsApp या पौ भाजी का काउंटर चला रहा है, तो उसके लिए भगवान से दुआ करें। किसी और की सफलता को अपनी नाकामी समझना बंद करें। नहीं आने वाला था WhatsApp HR का कॉल तेरे घर पे।" वीर दास के मुताबिक, किसी और की उपलब्धि को देखकर खुद को कमतर समझना सही सोच नहीं है।

बता दें, वीर दास का ये पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गया। कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि भारत में हमेशा किसी की सफलता को लेकर अनावश्यक तुलना शुरू हो जाती है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी आलोचना हो ही कहां रही थी। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर अलग-अलग राय देखने को मिली, लेकिन वीर दास का नोट साफ था कि हर व्यक्ति की क्षमता अलग होती है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

कुणाल शाह ने बताया कि CRED में अपनी ऑपरेटिंग भूमिका से हटे

इससे पहले कुणाल शाह ने हाल ही में बताया कि वो CRED में अपनी ऑपरेटिंग भूमिका से हट रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी के साथ उनका जुड़ाव खत्म नहीं हो रहा है। वो शेयरहोल्डर के रूप में जुड़े रहेंगे और कंपनी के विकास में योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कमिटमेंट पहले जैसा ही रहेगा, केवल जिम्मेदारियों का स्वरूप बदल रहा है।

बता दें, कंपनी ने इस बदलाव के साथ मितेन संपत को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। मितेन पिछले कई सालों से CRED के साथ जुड़े हुए हैं और कंपनी की रणनीति और वित्तीय योजनाओं में अहम भूमिका निभा चुके हैं। कुणाल शाह ने भी उनकी क्षमता की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि वो कंपनी को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बीच वीर दास की टिप्पणी ने एक बार फिर ये चर्चा शुरू कर दी है कि सफलता को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है।

Updated on:
23 Jun 2026 06:22 pm
Published on:
23 Jun 2026 06:22 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘राखी बिना टीके के नहीं चलेगी’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर कंगना रनौत ने फिर उठाए सवाल, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते हुए वारदात को दिया गया अंजाम