मनोरंजन

ऐश्वर्या के भाई के साथ बहुत से लोगों के लिए मसीहा है सोनू सूद

सोनू सूद (Sonu Sood) इंडियन बॉलीवुड के स्टार मे से एक जिन्होंने ना कभी हार मानी और ना ही कभी किसी काम के लिए वो पीछे हटे।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2021, 2:39 PM IST
Aishwarya call brother to sonu sood after jodha akbar movie
Aishwarya call brother to sonu sood after jodha akbar movie

हम बात कर रहे हैं सोनू सूद (Sonu Sood) की जो आज यानी 30 जुलाई को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोनू के इस खास मौके पर उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साल 2013 के इस इंटरव्यू में उन्होंने बच्चन फैमिली के साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। बता दें कि उन्होंने 'जोधा अकबर' फिल्म में ऐश्वर्या राय के भाई का रोल निभाया था। साथ ही उन्होंने 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में अमिताभ बच्चन और 'युवा' में अभिषेक बच्चन के साथ भी काम किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उन तीनों में उनका फेवरिट को-स्टार कौन है।

सोनू सूद ने उस इंटरव्यू में बताया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन उन्हें भाई साहब कहकर पुकारती हैं। सोनू ने बताया कि 'शुरू-शुरू में काफी चुप रहती थीं। लेकिन फिल्म ‘जोधा अकबर’ के एक सीन की शूटिंग के वक्त वह मुझसे काफी खुल गई थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि आप मुझे मेरे पा की याद दिलाते हैं। इस फिल्म में, मैं उनका भाई बना था तो वो अभी भी मुझे भाई साहब ही कहती हैं।' सोनू भी अपनी बहन ऐश्वर्या का काफी ख्याल रखते है और उनकी खुशियों पर हमेशा उनको बधाई भी देते हैं।

बता दें कि सोनू ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ में काम किया था। इस फिल्म में सोनू पुलिसवाले की भूमिका में होते हैं। जबकि अमिताभ एक गुंडे की भूमिका में होते है। सोनू के पिता भी अमिताभ होते हैं, शुरू में दोनों को अपने बीच के रिश्ते के बारे में पता नहीं होता है, लेकिन अमिताभ को जब हकीकत पता चलती है तो वे अपने बेटे यानी सोनू सूद को विलेन की गोली से कई बार बचाते हैं। सोनू कहते है कि बच्चन जी सिनेमा के लिए ही बने हैं। शूटिंग सेट पर लगातार मौजूद रहते हैं और अपनी लाइनों की रिहर्सल करते रहते हैं। मैं भी ऐसा ही करता था और वह मुझे रिहर्सल करते देख खुश होते थे’।

सोनू और अभिषेक बच्चन फिल्म युवा में साथ दिखाई दिए। ये फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन के काम की काफी तारीफ की गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि अभिषेक जैसे दिखते हैं वैसे ही हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। साथ कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आए सोनू आज मसीहा के नाम से भी जाने, जाने लगे हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप

स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर बवाल के बीच काशवी ने समय रैना की पार्टी में की एंट्री, ब्रेकअप की अफवाहों ने पकड़ा जोर