मनोरंजन

जब Shahrukh Khan के प्यार में दीवानी हो गईं थी Priyanka Chopra, सीक्रेट मैरिज तक पहुंच गई थी बात

Shahrukh Khan and Priyanka Chpra Affair: शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान हमेशा से ही एक आइडल कपल के तौर पर देखे गए हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब दोनों के रिलेशन के बीच में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हो गई थी। दोनों के अफेयर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2022, 11:45 AM IST
when_priyanka_chopra_fell_in_love_with_shahrukh_khan_matter_has_reached_the_secret_marriage.png
जब शाहरुख खान के प्यार में दीवानी हो गईं थी प्रियंका चोपड़ा, सीक्रेट मैरिज तक पहुंच गई थी बात

Shahrukh Khan Birthaday : बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख (Shahrukh Khan) खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें ढ़रों बधाईयां दे रहे हैं। शाहरुख इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। जिनमें लड़कियां उनकी सबसे ज्यादा दीवानी हैं। शाहरुख आज जिस भी मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। वह पिछले तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी पत्नी गौरी (Gauri Khan) का भी बड़ा हाथ है। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था, जब उनकी शादी खतरे में पड़ गई थी। हुआ कुछ ऐसा था कि इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जो ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, एक समय में शाहरुख खान की दीवानी हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के अफेयर की अफवाह बॉलीवुड के गलियारों तक पहुंच गई थी। यहां तक की दोनों के सीक्रेट मैरिज की अफवाह भी आनी शुरू हो गई थी। तो आइए जानते हैं कि क्या था पूरा मामला...

फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों कर रहे थे डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'डॉन' की शूटिंग कर रहे थे। यह वही मौका था जब दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों को कई बार देर रात तक साथ में देखा गया। हालांकि जब शाहरुख से उनके अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। शाहरुख ने कहा कि वह और प्रियंका सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। खुद प्रियंका ने भी शाहरुख खान से अफेयर के बारे में कभी कोई बात नहीं की।

जब प्रियंका चोपड़ा की जैकेट पहने दिखे शाहरुख

कहा ये भी जाता है कि एक टॉक शो 'डर्टी लॉन्ड्री' में प्रियंका चोपड़ा को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इस दौरान प्रियंका ने ब्राउन कलर की जैकेट पहनी थी। बता दें कि शो के फॉर्मेट के अनुसार सेलिब्रिटी को अपना जैकेट छोड़कर आना होता है। ऐसे में प्रियंका भी अपना जैकेट शो में छोड़कर चली आईं। इसके बाद हीं जैकेट पहने हुए शाहरुख खान को स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों के अफेयर ने सोशल मीडिया पर और चर्चा बटोर ली।

पत्नी गौरी खान को पसंद नहीं था दोनों का मिलना

ऐसा कई बार देखा गया जब शाहरुख खान अपने घर पर पार्टी आग्रेनाइज करते थे और प्रियंका चोपड़ा को भी उसमे इनवाइट करते थे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता करण जौहर के घर पर पार्टी थी, जिसमें शाहरुख खान भी पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख ने प्रियंका को जबरदस्ती पार्टी में बुलवाया था। जब एक्ट्रेस पार्टी में पहुंची तो शाहरुख ने उन्हें सबसे मिलवाया था। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख की पत्नी गौरी खान को उनका और प्रियंका का इतना करीब आना बिल्कुल पसंद नहीं था।

Updated on:
2 Nov 2022, 11:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’