ऐसे आया मन में एक्टिंग का ख्याल
शाहरुख खान अपने नाना-नानी के साथ रहा करते थे। उनकी मां हैदराबाद से थीं और पिता पेशावर से थे, जो एक वकील और फ्रीडम फाइटर थे। शाहरुख अक्सर अपने पिता के साथ NSD जाते थे। जहां उन्हें रोहिणी हटंगड़ी, सुरेखा सिकरी, रघुवीर यादव, राज बब्बर जैसे कई कलाकार एक्टिंग करते दिखते थे, जिसके बाद उनके मन में भी एंक्टिंग की दुनिया घर करने लगी।
गौरी से पहली मुलाकात
शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों पहली बार स्कूल में मिले थे। जी हां, गौरी शाहरुख के बचपन का प्यार है।
ऐसे हुई दोनों की शादी
दोनों ने एक दूसरे से बात की और धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। बाद में गौरी मुंबई आ गईं, लेकिन शाहरुख ने भी हार नहीं मानी और उनके पीछे-पीछे मुंबई आए और उनको खूब ढूंढा। गौरी का परिवार नहीं चाहता था कि वो शाहरुख से शादी करें, लेकिन शाहरुख ने यहां भी हार नहीं मानी खूब मार खाने के बाद दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी कर ली।
यह भी पढ़ें:दिसंबर में इस शख्स के साथ सात फेरे लेंगी Hansika Motwani!