Who is Anurag Dobhal Wife Ritika: अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी रितिका अचानक उन्हें छोड़कर चली गई। अब खबर ये भी है कि अनुराग उन्हें मारते थे। आइये जानते हैं
Who is Anurag Dobhal Wife Ritika: मशहूर मोटो-व्लॉगर और 'बिग बॉस 17' के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया 'The UK07 Rider' के नाम से जानती है, इस समय अपनी जिंदगी के सबसे भयानक मोड़ पर खड़े हैं। बुधवार, 4 मार्च को अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया था, जिसने उनके करोड़ों फैंस की रूह कंपा दी थी। लगभग सवा दो घंटे लंबे इस वीडियो में अनुराग बेतहाशा रोते हुए नजर आए थे। जिसके बाद उनके भाई कलम इंक ने एक अनुराग का विवादित चैट लीक किया, उन्होंने बताया कि यूट्यूबर अपनी पत्नी रितिका को मारते थे जिस वजह से वह उन्हें छोड़कर चली गई। आइये जानते हैं कौन है उनकी पत्नी…
अनुराग की पत्नी रितिका चौहान एक इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 73.9K फॉलोअर्स हैं और अक्सर रितिका अपने पति अनुराग डोभाल के साथ ही वीडियो शेयर करती हैं। दोनों ने 5 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद 30 अप्रैल 2025 को देहरादून में शादी की थी।
सितंबर में दोनों ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी भी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। अनुराग के मुताबिक, उन्होंने पारिवारिक झगड़ों से बचने के लिए रितिका के साथ अलग शिफ्ट होने का फैसला किया था ताकि वह एक नई शुरुआत कर सकें। लेकिन उनका दावा है कि रितिका अचानक उन्हें अकेला छोड़कर अपने मायके चली गईं। अनुराग ने रोते हुए कहा कि उन्हें आज तक यह नहीं पता चला कि रितिका ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया और उन्हें इस हाल में क्यों छोड़ दिया। रितिका की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
वहीं, रितिका के देवर यानी अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने खुलासा करते हुए बताया है कि अनुराग जैसा दिखता है वैसे हैं नहीं। वह अपनी पत्नी रितिका के साथ जानवरों जैसा व्यवहार करते थे। वह उन्हें मारते-पीटते थे। उन्होंने इसका बड़ा सबूत भी दिखा और एक व्हॉट्सएप चैट लीक कर दी। जिसे देख अनुराग के फैंस भी हैरान रह गए।
ऐसे में अनुराग ने जो वीडियो शेयर किया था। उसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के उन काले पन्नों के राज खोले, जिनके बारे में उनके फैंस ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने अपनी पत्नी रितिका चौहान और अपने ही परिवार के कुछ सदस्यों पर उन्हें मानसिक रूप से बुरी तरह तोड़ने और टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ने कहा, "मैं लंबे समय से यह सब झेल रहा हूं, अब मैं भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूट चुका हूं। यह मेरा आखिरी वीडियो है… मैं मर जाऊंगा।" वीडियो में उनकी हालत इतनी नाजुक लग रही थी कि उन्होंने अब 'हार मान लेने' की बात कही है।
अनुराग ने रोते हुए वीडियो को कुछ ही घंटों के भीतर 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथी यूट्यूबर्स और फैंस लगातार कमेंट्स और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनुराग से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह से अनुराग ने "मरने" और "आखिरी संदेश" की बात कही है, उसने इंटरनेट जगत में एक इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा कर दी है। लोग स्थानीय पुलिस और उनके दोस्तों से अपील कर रहे हैं कि वे तुरंत अनुराग के घर पहुंचे और उन्हें कोई गलत कदम उठाने से रोकें।