
YouTuber Armaan Malik blessed with baby girl: जहां एक तरफ यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं वहीं, दूसरे यूट्यूबर अरमान मलिक के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। अरमान पांचवें बच्चे के पिता बने हैं। अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने 24 मार्च को अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया। हालांकि डॉक्टरों ने डिलीवरी के लिए अप्रैल के पहले हफ्ते (1 से 6 अप्रैल) की तारीख दी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दर्द अचानक शुरू हुआ और आनन-फानन में पायल को अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उन्होंने अपने नन्हे मेहमान का स्वागत किया। अब उन्होंने पायल और न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर शेयर की है। जिस पर उनके फैंस खुश हो रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
इस पूरी जर्नी को अरमान ने अपने व्लॉग 'मलिक किड्स' में कैद किया है। 24 मार्च की सुबह पूरा परिवार बच्चों के लिए कपड़े खरीदने निकला था। शॉपिंग के दौरान ही पायल को पेट में तेज दर्द महसूस हुआ। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उनका 36वां हफ्ता पूरा हो चुका है और 37वां शुरू है। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत डिलीवरी का फैसला लिया। दिलचस्प बात यह है कि कपल ने खुद 1 अप्रैल की सुबह 9 बजे का समय तय कर रखा था, लेकिन बच्चे ने वक्त से पहले आकर सबको चौंका दिया।
अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उनके घर बेटा आया है या बेटी। सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं कि पायल को बेटी हुई है, लेकिन परिवार की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। कपल की दिली तमन्ना थी कि इस बार उन्हें बेटी हो, ताकि परिवार में बेटों और बेटियों का संतुलन बना रहे।
पायल मलिक इस बार अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी उत्साहित थीं। उन्होंने 24 मार्च को ही अपना दूसरा मैटरनिटी शूट प्लान किया था। पिछले व्लॉग में उन्होंने बताया था कि वह नए कपड़ों में अपनी यादें संजोना चाहती हैं। हालांकि, अरमान ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, लेकिन पायल अपने इस शौक को पूरा करना चाहती थीं। अब जबकि बच्चा दुनिया में आ चुका है, तो उनका यह शूट अधूरा रह गया। पायल ने यह भी साफ कर दिया है कि यह उनका आखिरी बच्चा है और वह अब अपनी फैमिली को यहीं 'फुल स्टॉप' देना चाहती हैं।
भले ही पायल अब और बच्चे नहीं चाहतीं, लेकिन अरमान मलिक के इरादे कुछ और ही हैं। पिछले एक व्लॉग में अरमान ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह कुल 8 बच्चे चाहते हैं ताकि प्रॉपर्टी का बंटवारा बराबर हो सके। फिलहाल अरमान की दो पत्नियां (पायल और कृतिका) साथ रहती हैं। पायल के अब चार बच्चे हो चुके हैं, जबकि कृतिका का एक बेटा (जैद) है। अरमान का मानना है कि उनके पास अपने बच्चों की देखभाल करने की पूरी क्षमता है। अरमान के इस बड़े परिवार की कहानी सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा का विषय रहती है। फिलहाल, पूरा मलिक परिवार नए सदस्य के स्वागत के जश्न में डूबा हुआ है।