मनोरंजन

दस्तावेजों में मुस्लिम नाम, बाहर हिंदू क्यों? Youtuber अरमान मलिक को लोगों ने लताड़ा तो फूटा पत्नी पायल का गुस्सा

Youtuber Armaan Malik Kids Muslim Name: यूट्यूबर अरमान मलिका का परिवार एक बार फिर विवादों में है। लोगों ने उनपर बच्चों के हिंदू नाम रखने और डाक्यूमेंट में मुस्लिम नाम होने के दावे किए थे। अब इसी को लेकर पायल मलिक का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने सभी ट्रोलर्स को जो जवाब दिया, उससे हर कोई हैरान हो रहा है।

2 min read
Apr 23, 2026
Youtuber Armaan Malik Kids Muslim Name controversy wife payal malik angry on social media users
यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल का फूटा गुस्सा

Youtuber Armaan Malik Kids Muslim Name: अपनी दो शादियों और अनोखी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक का परिवार एक बार फिर विवादों के घेरे में है। हाल ही में अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने तीसरे बेटे 'रुद्र' का स्वागत किया है, लेकिन खुशी के इस मौके पर भी सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी नफरत का सामना करना पड़ रहा है। विवाद की जड़ बच्चों के नाम और धर्म से जुड़ी हुई है।

पायल मलिक ने ट्रोलर्स का मुंह किया बंद (Youtuber Armaan Malik Kids Muslim Name)

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का आरोप है कि मलिक परिवार ने अपने बच्चों के नाम सिर्फ जनता को दिखाने के लिए हिंदू रखे हैं, जबकि उनके आधिकारिक दस्तावेजों में नाम मुस्लिम हैं। एक यूजर ने तीखा कमेंट करते हुए लिखा, "इन्होंने हिंदुओं को खुश करने के लिए घर में भगवानों के नाम पर बच्चों को रखा है, लेकिन कागजों में सब मुस्लिम नाम हैं। सिर्फ चीकू (बड़ा बेटा) ही बचा है क्योंकि वह दूसरी शादी से पहले पैदा हुआ था।"

पायल ने लोगों को दिया जवाब (Payal Malik Angry On Trollers)

इन आरोपों से नाराज पायल मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि वह अपने बच्चों का क्या नाम रखती हैं, यह उनकी निजी पसंद है और उन्हें किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। पायल ने कहा, "हमें जो नाम पसंद आए, हमने वो रखे- चाहे वो जैद, अयान और तूबा हों या फिर कृष्णा, कियारा और पृथ्वी। इसमें हिंदू-मुस्लिम जैसा कुछ नहीं होता। जब ऊपर वाले ने सबको एक जैसा बनाया है, तो हम इंसान उन्हें बांटने वाले कौन होते हैं?"

नफरत से टूटा पायल का दिल

ट्रोलिंग और बच्चों को मिल रही बद्दुआओं से पायल काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "किसी को गाली देकर क्या मिलता है? रिश्ते बहुत मुश्किल से बनते हैं। आज मेरे पास न मां है, न बाप और न ही भाई-बहन। मुझे पता है कि अपनों की कमी क्या होती है। बीमारी हो या त्योहार, हर किसी को रिश्तेदारों की जरूरत होती है।"

उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाना बंद करें। उन्होंने कहा कि लोग उनके मासूम बच्चों को बद्दुआ देते हैं, जो कि एक महापाप है।

कौन हैं अरमान मलिक?

आपको बता दें कि अरमान मलिक का असली नाम संदीप सिंह है। वह मूल रूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं और जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। अरमान खुद साफ कर चुके हैं कि वह हिंदू हैं और 'अरमान मलिक' सिर्फ उनका स्क्रीन नेम है। अरमान, पायल और कृतिका का यह परिवार 'बिग बॉस OTT' में भी नजर आ चुका है, जहां उनकी शादियों को लेकर काफी बहस हुई थी। फिलहाल, मलिक परिवार चंडीगढ़ में अपनी दोनों पत्नियों और पांच बच्चों के साथ रहता है।

Published on:
23 Apr 2026 02:47 pm