Dhruv Rathee narrowly escapes from Dubai airport: US-इजरायल और ईरान के बीच जंग को लगभग 4 दिन हो चुके हैं। जो रुकने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि यह अब आर या पार वाली स्थिति में पहुंच चुकी है। ट्रंप ने कहा है कि यह जंग 4-5 हफ्ते तक चल सकती है। ऐसे में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने बताया है कि वह और उनका परिवार मिसाइल के हमले से बाल-बाल बचे हैं।
Dhruv Rathee narrowly escapes from Dubai airport: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच छिड़े महायुद्ध शुरू हो चुका है। लोग डर के साए में जी रहे हैं। कई बड़े-बड़े सितारे यूएई और दुबई में फंसे हुए हैं। ऐसे में एक खबर आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी और उनके परिवार के लिए आज की सुबह मानो किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। ध्रुव राठी ने खुद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक खूबसूरत हॉलिडे डेस्टिनेशन देखते ही देखते 'वॉर जोन' में तब्दील हो गया और वह मिसाइल हमले में बाल-बाल बचे।
ध्रुव राठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह पाम जुमेराह के फेयरमोंट होटल के ठीक सामने एक होटल में रुके हुए थे। अचानक एक जोरदार धमाके ने पूरे इलाके की शांति भंग कर दी। ध्रुव के मुताबिक, फेयरमोंट होटल में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। उन्होंने अपनी आंखों से वह मंजर देखा जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ अपना ऑपरेशन शुरू किया था। उस वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि स्थिति इतनी जल्दी बेकाबू हो जाएगी।
बढ़ते तनाव के बीच ध्रुव और उनका परिवार सुबह की फ्लाइट पकड़ने में कामयाब रहे। जब उनका विमान उड़ा, तब तक सब सामान्य लग रहा था। लेकिन उड़ान भरने के करीब 2 से 3 घंटे बाद एयर होस्टेस ने यात्रियों को जो जानकारी दी, उससे सबके होश उड़ गए। उन्हें बताया गया कि मिडिल ईस्ट में एक बड़ा सैन्य युद्ध छिड़ गया है और जिस एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) को उन्होंने अभी-अभी पार किया है, उसे अब 'प्रतिबंधित लड़ाई का क्षेत्र' घोषित कर दिया गया है।
जैसे ही ध्रुव राठी उतरे और जो तस्वीरें और वीडियो मिले, वह विचलित करने वाले थे। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB), जो दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, पूरी तरह धुएं में डूबा नजर आया। ध्रुव ने बताया कि बुर्ज खलीफा के पास कुछ ड्रोन्स को नष्ट किया गया, जिनका जलता हुआ मलबा मशहूर 'बुर्ज अल अरब' होटल पर गिरा और वहां आग लग गई। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है और कई कर्मचारी घायल हुए हैं।
ध्रुव खुद तो निकल आए, लेकिन उनके परिवार के कई सदस्य उतने खुशकिस्मत नहीं रहे। उनकी फ्लाइट ध्रुव के निकलने के कुछ ही घंटों बाद थी, लेकिन तब तक यूएई सरकार ने सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी थीं। ध्रुव ने चिंता जताते हुए कहा कि उनके रिश्तेदार और करीब 20,000 अन्य यात्री इस वक्त दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, जिन्हें यह नहीं पता कि वह कब घर लौट पाएंगे। एमिरेट्स और एतिहाद जैसी बड़ी एयरलाइंस ने अपना कामकाज पूरी तरह रोक दिया है।