
एटा। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेकर इलाज कराने वालों की संख्या 756 हो चुकी है। कुल मिलाकर 72,94,124 रुपये योजना के तहत जिले में इलाज पर व्यय किया जा चुके हैं। योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2018 में की थी। इसमें 10.79 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को सालाना 500000 रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
यहां से लें जानकारी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि जनता आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी टोल फ्री नंबर 14555 अथवा 1800-1800-4444 पर कॉल करके प्राप्त कर सकती है। जिला स्तर पर किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर डिस्टिक इंप्लीमेंटेशन यूनिट के अधिकारी अभिषेक शुक्ला (डीजीएम) 92866 65850 से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें