6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोलेरो-टेम्पो की भीषण भिड़न्त, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

एनएच-91 पर हुआ हादसा, मजार पर चादर चढ़ाकर लौट रहे थे लोग
less than 1 minute read
Google source verification

एटा

image

suchita mishra

Jun 07, 2019

Accident

Accident

एटा। एटा में देर रात्रि एन एच 91 पर थाना पिलुआ के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बोलेरो और टेम्पो की आमने-सामने की भीषण भिड़न्त में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गाँव के लोग मौके पर पहुँचे। मृतकों और घायलों को टेम्पो से बाहर निकाला।

मजार पर चादर चढ़ा कर लौट रहे थे
बताया जा रहा है हादसे में मरने वाले तीनों लोग पिलुआ स्थित सैय्यद की मजार पर चादर चढ़ा कर अपने घर वापस एटा लौट रहे थे। एनएच-91 हाईवे पर पिलुआ थाना क्षेत्र के सैय्यद बाबा की मजार के पास ततारपुर गाँव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो और टेम्पो की आमने सामने की भीषण भिड़न्त हो गयी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हुई।

घायलों का चल रहा इलाज
हादसे की पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का अभी इलाज चल रहा है। वही हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

विधायक ने जताया दुख
क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी विधायक ,मारहरा ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया। उनके दुख में शामिल होकर दुख को बांटने का काम किया। मृतक के परिजन विक्की ने बताया कि उनका तो सबकुछ बर्बाद हो गया। सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है।