एटा

बिना इजाजत के मदरसे में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा, केस दर्ज

बीजेपी के उम्मीदवार ने कस्बे के एक मदरसे में ही चुनावी सभा करके चुनाव आचार संहिता की खुल कर धज्जियां उड़ाईं।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 4:26 PM IST
public meeting
public meeting

एटा। यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने सारी हदें पार कर दी हैं। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार ने कस्बे के एक मदरसे में ही चुनावी सभा करके चुनाव आचार संहिता की खुल कर धज्जियां उड़ाईं। ये सभा बिना इजाजत के हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नोटबंदी की हुई तारीफ
इस सभा के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की जमकर तारीफ की। अलीगंज के उपजिला अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर इस मामले में थाना राजा का रामपुर में आईपीसी की धारा 171 एफ के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं ।

बिना इजाजत के हुई सभा
जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में राजा का रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी महावीर सिंह राठौर ने बिना अनुमति के मोहल्ला पठान में "मदरसा इस्लामियां फैजाने गरीब नमाज" में चुनावी सभा की। इस दौरान जमकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे गए। मदरसे में चुनावी सभा की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और अलीगंज के उपजिला अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

Published on:
Also Read
View All