रिश्ते की बात से थी परेशान
करीबी लोगों का कहना है कि किशोरी अपने घर में होने वाली रिश्ते की बात से परेशान थी। पिता इसलिए परेशान था, कि तीन लड़कियां है। बड़ी लड़की के हाथ पीले कर दे, तो कुछ बोझ कम होगा। इसलिए वह उसकी शादी में जल्दबाजी कर रहा था, लेकिन अंजलि और पढ़ना चाहती थी। शनिवार को जब वह घर पर अकेली थी, तो उसने पंखे पर लटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।