भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, इसके बाद गाड़ी तीन चार बार पलटी।
एटा। जिले के अलीगंज विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का लखनऊ जाते समय आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया। सड़क हादसा कन्नौज जिले के छटिया थाना क्षेत्र में मंडी के पास आगरा लखनऊ एक्स्परेस वे पर हुआ है। भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, इसके बाद संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी तीन चार बार पलटी।
यह भी पढ़ें- किशोरी के साथ गैंग रेप कर वीडियो किया वायरल
सीट बेल्ट लगी होने के कारण बची जान
हालांकि गाड़ी में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं, फोन पर हुई बातचीत के दौरान विधायक ने इस बात की पुष्टि की है। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बताया है कि गाड़ी में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना के दौरान गाड़ी में भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के अलावा, गनर, ड्राइवर सहित चार लोग सवार थे। विधायक ने खुद फोन पर बातचीत के दौरान पुष्टि की है कि गाड़ी में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी का शीशा टूटने के कारण छुटपुट चोट आई हैं। विधायस सत्यपाल सिंह राठौर ने बताया कि सीट बेल्ट लगे होने के कारण जान बची है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जा रहे थे विधायक
विधायक ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने लखेनऊ जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (सोमवार) शाम चार बजे मुलाकात का सममय दिया था।