
Babita chauchan
आगरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह द्वारा महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी घोषित किए। इस सूची में आगरा की बबिता चौहान को ब्रज क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही बरेली से निवेदिता श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष, मथुरा से सुषमा अग्रवाल को प्रदेश मंत्री, वृदांवन से संगीता गर्ग और अलीगढ़ से संगीता वाष्र्णेय को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
बधाइयों का दौर शुरू
जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा हुई, तो बधाइयों का दौर शुरू हो गया। शोसल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक पर बबिता चौहान को बधाई देने वालों की लाइन लगी नजर आई। उधर उनके आवास पर भी जश्न का माहौल दिखाई दिया। बबिता चौहान के ब्रेज क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया।
जानिए कौन हैं बबिता चौहान
बबिता चौहान समाजसेवा में जाना पहचान नाम रखने वाले जितेन्द्र चौहान की धर्मपत्नी हैं। बबिता चौहान ने विधानसभा चुनाव 2017 में एत्मादपुर विधानसभा से भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन वहां से रामप्रताप सिंह चौहान को टिकट मिला, जिसके चलते यहां से चुनाव लड़ने का उनका सपना अधूरा रह गया। बबिता चौहान सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। उनके पति जितेन्द्र चौहान लॉयंस क्लब से राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी भी हैं।
काशी को बड़ा सम्मान
भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में काशी को बड़ा सम्मान दिया है। काशी से 9 महिलाओं को प्रदेश कार्यसमिति की सूची में शामिल किया गया है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से तीन, पश्चिम क्षेत्र से सात और कानपुर से चार महिला सदस्यों के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं, वहीं ब्रेज क्षेत्र की पांच महिलाओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
Published on:
02 Jul 2018 04:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
