बरेली। कभी बरेली का जरी उद्योग भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग पहचान रखता था। जरी प्रोजेक्ट के दम पर ही शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा भी मिला था लेकिन अब वही जरी उद्योग बन्दी की कगार पर है। नोटबन्दी के बाद जीएसटी की मार इस कारोबार से जुड़े हजारों लोगों पर पड़ी है और यह कारोबार बन्दी की कगार पर पहुंच चुका है। नोटबन्दी के बाद जीएसटी लगने के बाद छोटे व्यपारियों का काम तो बन्द ही हो गया है। जिसके कारण इस कारोबार से जुड़े हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं और अब ये लोग दूसरा काम कर अपना गुजर बसर कर रहें हैं।