बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने की जो पहल की है उस पहल का असर पूरे देश में दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर बरेली की रहने वाली रागिनी खंडेलवाल भी उनके आदर्शों को अपना रही हैं और गांवों में स्वछता की अलख जगा रही हैं। रागिनी खंडेलवाल ने तीन गांवोंं को गोद लेकर इन गांवों को ओडीएफ(खुले में शौच मुक्त) बनाया है।
158 शौचालय का हो रहा निर्माण
रागिनी खण्डेलवाल के द्वारा औद्योगिक छेत्र से सटे गांव परसाखेड़ा गौटिया, गोकुलपुर और नदौसी गांव को स्वच्छ बनाने के लिए गांव में 158 शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है गांव में 84 शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है और 74 शौचालय का काम जारी है एक शौचालय की लागत करीब 18,500 रूपए है जिसमें पानी के लिए मोटर, पानी का टैंक भी शामिल है।
और भी बनवाएंगी शौचालय
रागिनी खण्डेलवाल बीएल एग्रो कंपनी की डायरेक्टर है और कई सालों से रोटरी संस्था से जुड़ी हुई है। रागिनी खंडेलवाल का कहना है- गांंव को खुले से शौचमुक्त बनाने का ये प्रयास किया है और ग्रामीण शौचालय का प्रयोग कर स्वछता अभियान को बढ़ावा दे सकेंगे वहीं उन्होंने कहा – अगर किसी अन्य को शौचलय की जरूरत है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। गांव को खुले से शौचमुक्त बनाने की इस पहल का ग्रामीण स्वागत कर रहे हैं और शौचालय बन जाने से खुश हैं।