एटा

एटा में बढ़ रहे बच्चियों की गुमशुदगी के मामले, पुलिस की कार्यशैली से परिजन निराश

गुमशुदा बच्चियों के परिजन थानों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 6:13 PM IST
Victim
एटा में बढ़ रहे बच्चियों की गुमशुदगी के मामले, पुलिस की कार्यशैली से परिजन निराश

एटा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश मेंं बड़े-बड़े वादे किये थे लेकिन वो सभी खोखले नजर आ रहे हैं। जनपद में एक माह के भीतर दर्जनों लड़कियां गायब व लापता होने की थानों में गुमशुदगी दर्ज हुई है लेकिन उनको ठंडे बस्ते में डालने की जैसे पुलिस की आदत बन गई हो। गुमशुदा बच्चियों के परिजन थानों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। ऐसी ही एक बच्ची की मां एसएसपी से गुहार लगाने जहां अपनी बात कहने के इतंजार में वह गश खा कर पड़ी।

क्या है मामला

ताजा मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गंगा नगर का है। जहां विगत दिनों एक लड़की गायब हो गयी थी। जिसको परिवार वालों ने सभी जगह तलाश किया लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं चल पाया। उसके बाद लड़की के परिजनों ने जिसकी शिकायत थाना कोतवाली देहात में की थी। महिला का आरोप है कि दो दिन से उसकी बेटी लापता है। मुख्य आरोपी को परिजनों ने पकड़ कर थाना पुलिस को दे दिया लेकिन देहात कोतवाली के थानाध्य्क्ष ने रुपए लेकर उसे छोड़ दिया। वहीं जब परिजन थाने पहुंचे तो उन्हें फटकार कर थाने से भगा दिया। इसी मामले की शिकायत करने महिला एसएसपी दफ्तर आई थी। लेकिन दिमागी परेशानी के चलते इंतजार में वह गश खाकर कार्यालय में गिर पड़ी। पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों ने उसे ऑटो में जिला अस्पताल भिजवाया, जहांं उसका उपचार चल रहा है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत ले ली गई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
16 Sep 2018, 6:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All