
एटा। दंपति के साथ लूट और चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। तीन दिन बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रखा था। आगरा, मैनपुरी और एटा के आला अधिकारी एटा में कैंप कर रहे थे। सोमवार को भी कांबिग जारी रही। आखिरकार तीसरे तीन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अभी तीन आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
क्या है मामला
बता दें कि मैनपुरी में दंपति के साथ लूटपाट के बाद महिला को कार सवार बदमाशों द्वारा अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की बड़ी वारदात के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। मदमाश महिला को पति को सामने ही अगवा कर ले गए और पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म के बाद कार सवार बदमाशों द्वारा महिला को अचेत अवस्था में एटा क्षेत्र में फेंककर कार सवार बदमाश फरार हो गये थे।
कार सवार बदमाशों की धरपकड़ के लिए मैनपुरी पुलिस के साथ साथ एटा पुलिस भी सक्रिय थी। यही वजह रही कि आईजी जोन आगरा ए सतीश गणेश, मैनपुरी एसपी अजय शंकर राय और एटा एसएसपी स्विप्नल ममगाई बीती देर रात्रि तक कार सवार बदमाशों की धरपकड़ के लिए डेरा डाले रहे।
ये हुए गिरफ्तार
मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसएसपी एटा स्वप्निल ममगई ने बताया कि ये बदमाश महिलाओं को निशाना बनाते थे। लूट के बाद दुष्कर्म की वारदात को अजाम देते थे। गिरोह के सरगना अनिल पुत्र नरेंद्र गांव गोकुलपुर, थाना पिलुआ व शैलेन्द्र यादव पुत्र अभिलाख निवासी सकीट को कार सहित गिरफ्तार किया गया है। अभी इनके गिरोह के तीन बदमाश फरार हैं। जिनमें लालू उर्फ सतेंद्र पुत्र लेखपाल निवासी थाना औंछा मैनपुरी, मुकेश यादव पुत्र प्रेमपाल निवासी पिलुआ एटा और रामौतार शामिल हैं। जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।