यह पहला मौका नहीं है जब इन हादसों पर चिंता जताई गई है इससे पहले भी कई बार युमना एक्सप्रेस वे पर हादसों के कारणों पर बहस हुई लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकला। हरा बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, ओवर स्पीड और नींद की झपकी आना हादसों की वजह सामने आई। कैमरे की निगरानी भी ओवर स्पीड पर ब्रेक नहीं लगा पा रही। चालान से भी लोग बेपरवाह हैं और हादसे दर हादसे होते जा रहे हैं।