Crime News: दारोगा ने थाने में कपड़े उताकर जमकर बवाल काटा। उसने महिला से 22 मिनट से ज्यादा हद दर्जे की अश्लील बातें भी की। जानिए पूरा मामला क्या है?
Crime News: उत्तर प्रदेश के एटा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुकदमे की जांच करने गांव गए दारोगा ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद दारोगा ने हद दर्जे की महिला से अश्लील बातें की।
मामले को लेकर महिला ने जब पुलिस के आला अधिकारियों को ऑडियो सौंपा तो शिकायत करने पर SSP ने दारोगा को निलंबित कर दिया। इससे भड़के दारोगा ने थाने में जमकर हंगामा काटा।
दारोगा ने कपड़े उतारकर हंगामा कर दिया और CO के साथ अभद्रता भी कर दी। जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दारोगा की ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये ऑडियो 22 मिनट 54 सेकंड का है।
पूरा मामला थाना बागवाला का बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान के साथ SSP से मिली एक गांव की महिला ने बताया, '' थाने में तैनात दारोगा चंद्रशेखर गौतम 2 दिन पहले गांव आए थे। बातचीत में उन्होंने मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद रात में 22 मिनट तक बात की।'' महिला ने आरोप लगाया कि दारोगा ने उनसे पति के बारे में पूछा। इसके बाद महिला के पति की बुराई करते हुए अश्लील बातें शुरू कर दीं। इसके बाद दारोगा ने महिला को मिलने के लिए मंदिर बुलाया और किसी को ना बताने की कसम भी दी।
महिला ने जब यह ऑडियो अपने पति को सुनाया तो पूरे गांव में बात आग की तरह फैल गई। SSP को दारोगा की बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपी गई। मंगलवार को SSP ने दारोगा चंद्रशेखर गौतम को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए।
वहीं, शाम को CO सिटी राजेश सिंह मामले की जानकारी लेने बागवाला थाने पहुंचे। बताया जा रहा है दारोगा ने नशे की हालत में थाने में कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही CO से भी अभद्रता दी। CO सिटी ने बताया कि महिला की शिकायत सही पाए जाने पर दारोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई थी। हंगामा करने पर बागवाला इंस्पेक्टर ने दागेगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।