इटावा

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसा: मथुरा से बलिया जा रहा कंटेनर अज्ञात वाहन से टकराया, दो की मौत, चार घायल

Agra Lucknow Expressway accident इटावा के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक आजमगढ़ का तो दूसरा मथुरा का रहने वाला था।
less than 1 minute read
Oct 27, 2025
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा (फोटो सोर्स- 'X' इटावा)
फोटो सोर्स- 'X' इटावा

Agra Lucknow Expressway accident इटावा के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 126 के निकट हुआ है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य किया। मृतकों में एक आजमगढ़ और दूसरा मथुरा का रहने वाला है। ‌घटना उसराहार थाना क्षेत्र की है।

झपकी लगने के कारण हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के इटावा के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मथुरा से बलिया जा रहा कंटेनर आगे जा रहे वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद मौके पर कोहराम मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उसराहार थाना पुलिस ने राहत का बचाव कार्य चलाया।

दो की मौत, चार घायल

घायलों में 50 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र हरदेव निवासी कप्तानगंज आजमगढ़, 45 वर्षीय मोहम्मद शाहीन पुत्र वली निवासी कोसी कला मथुरा, रविंद्र यादव निवासी बलिया, शाहिद निवासी मथुरा, रामाश्रय निवासी कानपुर देहात, वीरेंद्र पुत्र भोलानाथ निवासी अंबेडकर नगर और धनंजय को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। जहां वीरेंद्र पुत्र हरदेव और मोहम्मद शाहीन पुत्र वली की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसराहार थाना पुलिस ने बताया कि मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Updated on:
27 Oct 2025 09:56 pm
Published on:
27 Oct 2025 09:56 pm