इटावा

ना नीला ड्रम और ना ही बक्शा, प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से की पति हत्या

Wife kills husband for her lover: इटावा में पत्नी ने प्रेमी के लिए अपने पति की हत्या कर दी और दो बेटियों को लेकर मौके से फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Feb 09, 2026
घटना की जानकारी देते मृतक के भाई लालू और अपर पुलिस अधीक्षक, फोटो सोर्स- इटावा पुलिस
फोटो सोर्स- इटावा पुलिस

Wife murders husband: इटावा में प्रेमी के लिए दो बेटियों की मां ने अपने पति की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। अपनी दोनों बेटियों को लेकर मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर काफी खून पड़ा था और एक कुल्हाड़ी भी पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।‌ अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। हत्या भरथना थाना क्षेत्र की है।

प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के इटावा के भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ियापुर गांव निवासी रणवीर सिंह यादव (45) पुत्र लाखन सिंह यादव की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मृतक के भाई ने बताया

मृतक रणवीर सिंह यादव के भाई लालू ने बताया कि रणवीर की शादी 2018 में पूजा के साथ हुई थी, जिसकी दो बेटियां हैं। पूजा का अर्पित के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। घर वालों को भी इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पूजा पर आरोप लगाया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर रणवीर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और दोनों बच्चियों को लेकर फरार हो गई।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भरथना थाना पुलिस ने निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। इस दौरान साक्ष्य एकत्र किए गए। एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। भरथना थाना पुलिस ने बताया कि हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है, जो मौके पर बरामद हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक?

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भरथना पुलिस को सूचना मिली कि पड़ियापुर गांव में हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ‌

Updated on:
09 Feb 2026 11:54 am
Published on:
09 Feb 2026 11:54 am