यूरोप

पेरिस : अब आतंकियों के वित्त पोषण पर लगेगी लगाम, 70 देशों के 500 विशेषज्ञों ने जताई सहमति

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगुवाई में 'आतंक के लिए पैसा नहीं’ के बैनर तले आयोजित दो दिन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ये बातें कही है।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 5:08 PM IST
emanuel macron

नई दिल्ली । पेरिस में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 70 देशों के 500 से अधिक विशेषज्ञों ने अलकायदा और आईएसआईएस के वित्त पोषण पर रोक लगाने पर बातचीत की। सभी विशेषज्ञों ने एक जूटता के साथ इस संबंध में बातचीत की और कहा कि हम सब को कोई राह निकालनी पड़ेगी जिससे अलकायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के वित्त पोषण को रोका जा सके। बता दें कि बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगुवाई में 'आतंक के लिए पैसा नहीं’के बैनर तले आयोजित दो दिन की अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ये बातें कही गई।

इस्लामिक स्टेट को 2.5 बिलियन डॉलर का चंदा मिला

गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 2014-2016 के बीच इस्लामिक स्टेट को अकेले लगभग 2.5 बिलियन डॉलर का चंदा मिला। इस सम्मेलन में फ्रास के आयोजकों ने अंतरराष्ट्रीय समन्वय और वित्तीय लेनदेन में अधिक पारदर्शिता के लिए दबाव बनाया है क्योंकि आतंकी संगठन पैसे स्थानांतरित करने के लिए तेजी से नए-नए तरीकों का उपयोग कर रहे हैं।

विश्व के 18 अंतरराष्ट्रीय संगठन लेंगे हिस्सा

आपको बता दें कि गुरूवार को इस सम्मेलन में विश्व के 18 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ-साथ अरब देश के अलावा अन्य देशों के कानूून मंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्रालय और पश्चिमि देशों से इनटीरियर के शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि दो दिन की यह बैठक इसलिए बुलाई गई है क्योंकि ब्रुसेल्स में अंतरराष्ट्रीय दाताओं ने सीरिया के संघर्षरत प्रभावित क्षेत्र के लिए सहायता राशि कम कर दी है।

Published on: