फर्रुखाबाद

UP weather: गर्मी शुरू, इन जिलों में तापमान और बारिश को लेकर जारी किया गया पूर्वानुमान

UP weather, Summer return, forecast issued regarding temperature, rain in these districts मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश को लेकर भी अपडेट दिया गया है।

2 min read

UP weather, Summer return, forecast issued regarding temperature, rain in these districts आईएमडी मौसम विभाग में मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से कम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक रहेगा। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 7.1 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में मंगलवार 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में हल्के पुल के बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहा। तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाएं चलती रही। रात में भी पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 15 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बने रहने की भी संभावना है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री पहुंचने की जानकारी दी गई है। बारिश नहीं होगी।

Also Read
View All

अगली खबर