फर्रुखाबाद

UP weather news: 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम

19 March Western disturbance active over Western Himalayas मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मैदानी भागों में दिख रहा है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

less than 1 minute read

19 March Western disturbance active over Western Himalayas मौसम विभाग के अनुसार आगामी 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। लेकिन यह काफी कमजोर रहेगा। जिसका प्रभाव नहीं पड़ने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। 18 मार्च को आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। लेकिन दिन में गर्मी पड़ेगी। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी। सुबह और शाम सुहावना रहेगा। ‌

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 18 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिसमें ठंडी हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।

Also Read
View All

अगली खबर