फैशन

Katrina Kaif के विंटर स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक पर फैंस का रिएक्शन” कैजुअल में क्या खूब लगती हो”

Katrina Kaif: विंटर में कटरीना कैफ का दिखा एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक, जो बेहद कैजुअल और फैशनेबल है। उन्होंने इस ऑउटफिट को नेचुरल मेकअप के साथ काफी डिसेंट रखा है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
2 min read
Nov 20, 2024
Katrina Kaif stylish airport look
Katrina Kaif stylish airport look

Katrina Kaif: कटरीना कैफ एक बेहतरीन अदाकारा हैं और हमेशा अपने पति विक्की के साथ सुर्खियों में आती हैं। अपने फैशन को कटरीना काफी कैजुअल और क्लासी रखती हैं, जिससे फैंस उनके इस सादगी पर दिल हार बैठते हैं। आज पैपराजी ने एयरपोर्ट लुक में तस्वीरें क्लिक की कटरीना की, जिसमें कटरीना सुबह-सुबह मुंबई पहुंची थीं। पैपराजी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते ही उनकी सिंपल लेकिन फैशनेबल लुक सोशल मीडिया पर छा गई। जानते हैं उनके लुक को…आखिर हसीना ने पहना क्या है?

कटरीना ने कैजुअल में क्या पहना है?

पैपराजी के इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर काला और व्हाइट वेस्टर्न कपड़े पहने हैं। अदाकारा ने व्हाइट बटन-डाउन शर्ट पहनी है, जिसमें शर्ट के बॉडी पार्ट में फ्रिल्ड डिटेलिंग, फ्रंट के बटन बंद हैं, कॉलर्ड नेकलाइन है जो काफी ब्यूटीफुल लुक दे रही है और पहने में काफी आरामदायक है। उन्होंने शर्ट के फ्रंट हिस्से को ब्लैक पैंट्स के साथ टक किया है, जो मिड-राइज वेस्ट और स्ट्रेट-फिट सिल्हूट में है। पैंट्स के वेस्ट पार्ट पर ब्लैक क्लासी बेल्ट ने लुक को काफी स्लीक और स्टाइलिश बना दिया है। उन्होंने पूरे लुक को जेट-सेट रखा है।

ब्लैक डेनिम जैकेट ने लुक में जोड़ा ग्लैमर

कटरीना के लुक को पूरा करने में ब्लैक डेनिम जैकेट ने फैशन में एक तड़का लगाया है। उन्होंने व्हाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक डेनिम जैकेट का लेयरिंग किया, जो ड्रॉप शोल्डर डिज़ाइन, फुल-लेंथ स्लीव्स, फ्रेयड हेम और कफ, ओपन फ्रंट, फ्रंट पैच पॉकेट्स, कॉलर्ड नेकलाइन और बैगी फिट में थी। उन्होंने इस स्टाइलिश क्लासी लुक को ब्लैक एंड व्हाइट स्नीकर्स और अपने क्लासी अक्सेसरीज़ को ब्रॉड सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया।

हसीना का नो-मेकअप लुक और बालों का कमाल

मेकअप को काफी मिनिमल रखा है, जो लुक को काफी नेचुरल बना रहा है। उन्होंने लिप्स पर सिंपल ऑफ पिंक लिपस्टिक लगाई है, जो उनके लुक को काफी सिंपल और क्लासी दिखा रहा है। बालों की बात करें तो उन्होंने मिडिल पार्टिंग करके अपने सॉफ्ट बालों को खुला छोड़ा है, जो काफी फंकी लुक दे रहा है। उनके फेस फीचर्स में यह लुक काफी शानदार नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर चाहने वालों का रिएक्शन

फैंस को उनका कैजुअल और मिनिमल मेकअप लुक बेहद पसंद आ रहा है। कुछ फैंस ने कमेंट्स में इमोजी के जरिए अपने प्यार को व्यक्त किया, तो एक यूजर ने लिखा "कितनी खूबसूरत" और हार्ट इमोजी के साथ, और दूसरे यूजर ने लिखा "बहुत ही कैजुअल और खूबसूरत" और फायर इमोजी के साथ।

Updated on:
20 Nov 2024 10:33 pm
Published on:
20 Nov 2024 10:10 am