24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की 3 पसंदीदार डाइट फूड और उनकी रेसिपी

Alia Bhatt: आलिया भट्ट एक फेमस एक्ट्रेस हैं। वह अपने हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। यहां उनके पसंद के तीन बेहतरीन डाइट फूड और यूनिक रेसिपीज दी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MEGHA ROY

•

Updated: 3 Nov 2024, 10:21 AM IST

Alia Bhatt 3 favorite diet foods and their recipes

Alia Bhatt 3 favorite diet foods and their recipes

Alia Bhatt: हम सब जानते हैं आलिया कितनी शानदार अदाकारा हैं और अपनी एक्टिंग से सबको हैरान भी करती हैं, लेकिन क्या आपको यह पता है कि जितनी अच्छी एक्टिंग करती है, आलिया उतनी ही फूडी भी हैं। अपने हेल्दी लाइफस्टाइल से भी जानी जाती हैं आलिया। उनके डाइट फूड में कुछ ऐसे चीजें हैं जो उन्हें बेहद पसंद हैं। उनके डाइट फूड रेसिपी काफी वायरल जाती हैं। इसलिए हम उनके 3 स्वादिष्ट डाइट फूड रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप भी हेल्दी खाने के साथ-साथ टेस्टी भी खा सकें। तो चलिए जानते हैं उनकी ये रेसिपी।

बीटरूट सलाद

सामग्री:

- कसा हुआ चुकंदर - 1
-दही - 1 कप
-काली मिर्च - एक चुटकी
-चाट मसाला - एक चुटकी
-धनिया पत्ता - 1/2 बड़ा चम्मच
-तेल - 1/4 बड़ा चम्मच
-काली सरसों के दाने - एक चुटकी
-जीरा - 1 छोटा चम्मच
-हींग - 1/2 छोटा चम्मच
-करी पत्ता - एक टहनी

एक बाउल में चुकंदर और दही को डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर उसमें काली मिर्च, चाट मसाला और ताजा धनिया डालें। अब तड़के के लिए करी पत्ता, तेल, जीरा, राई और हींग का तड़का बनाएं और तड़के को चुकंदर और दही के मिश्रण में डाल दें। बीटरूट सलाद बनकर तैयार है।

चिया पुडिंग रेसिपी

सामग्री:
-भुने हुए चिया बीज - 1 स्कूप
-नारियल का दूध - 1 कप
-प्रोटीन पाउडर - 1 स्कूप
-स्टीविया - स्वादानुसार

एक बाउल में चिया बीज डालें, साथ ही नारियल का दूध, प्रोटीन पाउडर और स्टीविया। सबको अच्छे से मिलाएं और ठंडा होने के लिए रख दें।

इसे भी पढ़ें- Food Tips: भारत में पसंद किए जाने वाले 7 चावल के स्वादिष्ट व्यंजन

साउथ इंडिया जुचिनी सब्जी

सामग्री:
-जुचिनी, टुकड़ों में कटी हुई - 1
-तेल - 1/2 बड़ा चम्मच
-काली सरसों के बीज - 1/4 बड़ा चम्मच
-हींग - 1/4 छोटा चम्मच
-करी पत्ते - थोड़े से
-हरी मिर्च - 1
-धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
-जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
-सौंफ पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
-अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
-ताजा धनिया पत्ती - आवश्यकतानुसार
-कसा हुआ नारियल - आवश्यकतानुसार

एक कढ़ाई में तेल, राई, हींग और करी पत्ता और मिर्च का तड़का बना लें। फिर कटे हुए ज़ुचिनी और नमक डालें। सबको अच्छे से मिलाएं और कुछ देर के लिए पकने दें। फिर थोड़ी देर बाद इसे धनिया, आमचूर पाउडर, जीरा और नारियल से गार्निश करें।

इसे भी पढ़ें- Healthy Lifestyle: चाहते हैं स्वच्छ और चमकदार त्वचा, तो प्रोटीन से भरपूर इन आहारों को शामिल करें