फतेहपुर

UP Crime : हिंदू लड़के से प्रेम करती थी युवती, मां और भाई ने मिलकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया खुलासा

UP Crime: फतेहपुर में मां और भाई ने मिलकर अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। आरोपियों ने इस 'ऑनर किलिंग' को छुपाने के लिए प्रेमी पर रेप का झूठा आरोप भी लगाया था लेकिन...

2 min read
Mar 11, 2026
Photo Source - X

फतेहपुर जिले से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक युवती को अपने ही परिवार के सदस्यों मां और भाई ने सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह एक हिंदू युवक से प्रेम करती थी। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी मां और भाई को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र की है जहां करीब एक सप्ताह पहले गांव से कुछ दूरी पर चने के खेत में एक युवती का शव बरामद हुआ था। मृतका के चेहरे और गले पर गंभीर चोट के निशान थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें

UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- विनाशकाले विपरीत बुद्धि! अहंकारी सरकार समाज विशेष की बांह मरोड़ रही

रची गई 'रेप' की साजिश

पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पता चला कि परिवार ने इस हत्या को छुपाने के लिए गहरी साजिश रची थी। परिजनों ने पहले गांव के ही सुनील यादव नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मृतका की मां ने 26 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुनील ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है। पुलिस ने सुनील को हिरासत में भी लिया था लेकिन जांच की दिशा कुछ और ही संकेत दे रही थी।

सुसाइड का किया प्रयास

जांच के दौरान पता चला कि युवती बेहद दबाव में थी और उसने 25 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर जाकर जान देने की कोशिश भी की थी। लेकिन आरपीएफ जवानों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद एक रात वह अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों का दावा था कि वह रात 12 बजे के बाद निकली और ढाई बजे खेत में अचेत मिली। पुलिस को परिजनों की इस कहानी पर शक हुआ क्योंकि युवती के शरीर पर मिले घाव किसी बाहरी हमले के बजाय करीबी संघर्ष की ओर इशारा कर रहे थे।

सीडीआर से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सर्विलांस का सहारा लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर यह पता चला कि युवती के हिंदू युवक सुनील से प्रेम संबंध थे। इस बात से उसका परिवार बुरी तरह नाराज था। समाज में बदनामी के डर और गुस्से में आकर मां अफसाना और भाई अफसार ने मिलकर युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने सोचा था कि हत्या का शक प्रेमी सुनील पर जाएगा और वे बच जाएंगे। लेकिन पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सके। अब दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें

दुबई से हनीमून मनाकर लौटा था नेवी का लांस नायक लकी, युद्धपोतों की तस्वीरें पाकिस्तान भेज रहा था

Published on:
11 Mar 2026 03:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर