त्योहार

April Vrat Tyohar 2025: अप्रैल में हट जाएगी शादी विवाह शुभ कार्यों से रोक, जानें इस महीने राम नवमी समेत कौन से बड़े व्रत त्योहार पड़ेंगे

April Vrat Tyohar 2025: अंग्रेजी कैलेंडर का चौथा महीना हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद खास है। इस महीने से शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी और एक बार फिर शादी विवाह समेत सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा रामनवमी, हनुमान जयंती समेत कई बड़े व्रत त्योहार पड़ेंगे। आइये जानते हैं शादी विवाह के मुहूर्त और व्रत त्योहार की लिस्ट (wedding muhurt hanuman jayanti)

3 min read
Mar 27, 2025
April Vrat Tyohar 2025 List marriage in April: अप्रैल के व्रत त्योहार

April Vrat Tyohar Shadi Vivah Muhurt 2025: अंग्रेजी कैलेंडर का चौथा महीना उत्तरी गोलार्ध में गोलीय वसंत का दूसरा महीना और दक्षिणी गोलार्ध में खगोलीय पतझड़ का दूसरा महीना होता है। जबकि इसमें हिंदू कैलेंडर के चैत्र और वैशाख महीने के कुछ-कुछ दिन पड़ते हैं।


ज्‍योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से भी यह महीना बड़ा महत्वपूर्ण है इसमें ईद, वैशाख, राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे कई बड़े त्योहार आते हैं। इसी महीने में सूर्य के मीन राशि से मेष राशि में जाने से खरमास भी खत्म हो रहा है। इस कारण हिंदुओं के लिए शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी और शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

अप्रैल 2025 का ज्योतिषीय महत्व

अप्रैल 2025 का बड़ा ज्योतिषीय महत्व है, अप्रैल 2025 की शुरुआत भरणी नक्षत्र के अंतर्गत शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि से होगी। वहीं, अप्रैल 2025 का समापन मृगशिरा नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर होगा। आइये जानते हैं अप्रैल 2025 के व्रत त्योहार की लिस्ट

ये भी पढ़ेंः

अप्रैल 2025 के व्रत और त्योहार की लिस्ट


तिथि दिन व्रत त्योहार

06 अप्रैल 2025 रविवार राम नवमी
07 अप्रैल 2025 सोमवार चैत्र नवरात्रि पारण
08 अप्रैल 2025 मंगलवार कामदा एकादशी
10 अप्रैल 2025 गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
12 अप्रैल 2025 शनिवार हनुमान जयंती
12 अप्रैल 2025 शनिवार चैत्र पूर्णिमा व्रत
14 अप्रैल 2025 सोमवार मेष संक्रांति
16 अप्रैल 2025 बुधवार संकष्टी चतुर्थी
24 अप्रैल 2025 गुरुवार वरुथिनी एकादशी
25 अप्रैल 2025 शुक्रवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
26 अप्रैल 2025 शनिवार मासिक शिवरात्रि
27 अप्रैल 2025 रविवार वैशाख अमावस्या
30 अप्रैल 2025 बुधवार अक्षय तृतीया

ये भी पढ़ेंः

अप्रैल 2025 के विवाह मुहूर्त


दिनांक और दिन नक्षत्र तिथि मुहूर्त का समय

14 अप्रैल 2025 सोमवार स्वाति द्वितीया सुबह 06.10 बजे से रात 12.13 बजे तक
16 अप्रैल 2025 बुधवार अनुराधा चतुर्थी रात 12.18 बजे से सुबह 05.54 बजे तक
18 अप्रैल 2025 शुक्रवार मूल षष्ठी रात 01.03 बजे से सुबह 06.06 बजे तक
19 अप्रैल 2025 शनिवार मूल षष्ठी सुबह 06.06 बजे से अगली सुबह 10.20 बजे तक
20 अप्रैल 2025 रविवार उत्तराषाढ़ा सप्तमी, अष्टमी सुबह 11.48 बजे से अगली सुबह 06.04 बजे तक
21 अप्रैल 2025 सोमवार उत्तराषाढ़ा अष्टमी सुबह 06.04 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक
25 अप्रैल 2025 शुक्रवार उत्तराभाद्रपद द्वादशी सुबह 08.53 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक
29 अप्रैल 2025 मंगलवार रोहिणी तृतीया शाम 06.46 बजे से सुबह 5.58 बजे तक
30 अप्रैल 2025 बुधवार रोहिणी तृतीया सुबह 5.58 बजे से दोपहर 12 बजकर 01 मिनट तक

अप्रैल 2025 के प्रमुख व्रत त्योहार


विनायक चतुर्थी

1 अप्रैल 2025 को विनायक चतुर्थी पड़ रही है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा और उसके लिए व्रत किया जाता है।

यमुना छठ

चैत्र शुक्‍ल पक्ष की षष्‍ठी तिथि को यमुना छठ मनाई जाती है। इस तरह 03 अप्रैल को यमुना छठ पर्व है। मथुरा और वृंदावन के साथ-साथ गुजरात में भव्‍य तरीके से यमुना छठ का पर्व मनाया जाता है।

राम नवमी

चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। 06 अप्रैल को राम नवमी पर्व है। इस दिन रामायण और राम रक्षा स्‍तोत्र का पाठ किया जाता है।

ये भी पढ़ेंः

हनुमान जन्‍मोत्‍सव

उत्तर भारत में चैत्र पूर्णिमा को भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है, यह तिथि 12 अप्रैल को पड़ रही है।

वैशाख अमावस्‍या

27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है। अमावस्‍या तिथि पर पितरों के लिए तर्पण करने का महत्‍व होता है।

अक्षय तृतीया

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। हर साल वैशाख मास की शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया पड़ती है। इस दिन खरीदारी और दान पुण्‍य करने का बहुत महत्‍व है।

Also Read
View All

अगली खबर