ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन ने बताया कि 29 मार्च शनि अमावस्या के दिन इस बार सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी रूस, उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.21 बजे स्पर्श, 4.17 बजे मध्य और शाम 6.14 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। किंतु भारत में दिखाई ना देने के कारण इसके सूतक, पातक और धार्मिक मान्यता नियम मान्य नहीं होंगे।