Personal Finance

HSBC बैंक ने सुरेंद्र रोशा को नया CEO नियुक्त किया

बैंक ने सीर्इआे का ये कार्यभार सुरेंद्र रोशा को सौंपा है। लेकिन उनकी नियुक्ति के लिए अभी रेग्युलेटरी अप्रुवल्स लेने की प्रक्रिया बाकी है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 3:01 PM IST
HSBC Bank
HSBC बैंक ने सुरेंद्र रोशा को नया CEO नियुक्त किया

नर्इ दिल्ली।हाॅन्ग काॅन्ग एंड शांघार्इ बैंकिंग काॅर्पोरेशन (एचसीबीसी) ने इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीर्इआे) की नर्इ नियुक्तिक कर दी हैं। बैंक ने सीर्इआे का ये कार्यभार सुरेंद्र रोशा को सौंपा है। लेकिन उनकी नियुक्ति के लिए अभी रेग्युलेटरी अप्रुवल्स लेने की प्रक्रिया बाकी है। नियुक्ति को लेकर कंपनी ने अपने बयान में कहा कि सुरेंद्र रोशा एचएसबीसी बैंक के एशिया प्रशांत के लिए वित्ती संस्थान समूह के प्रमुख हैं। उनको ये कार्यभार जयंत रिखये के स्थान पर सौंपा गया है।


बैंक ने कहा- सीर्इआे पद के लिए सुरेंद्र रोशा सबसे प्रबल उम्मीदवार
फिलहाल जयंत रिखये स्वास्थ्य कारणों के चलते छुट्टी पर जा रहे हैं। बता दें कि सुरेंद्र रोशा साल 1991 से ही एचएसबीसी के भारतीय अाॅपरेशंस से जुड़े हुए हैं। सुरेंद्र कर्इ देशों में फाॅरेक्स ट्रेडिंग, काॅर्पोरेट ट्रेजरी सेल्स, ट्रेजरी आैर कैपिटल मार्केट जैसे क्षेत्रों में काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 1991 से लेकर 2005 तक इस क्षेत्र में काम किया है। वहीं बैंक के डिप्टी चेयरमैन आैर चीफ एग्जिक्युटिव पीटर वाॅन्ग ने अपने बयान में कहा है कि, फाइनेंशियल सर्विस के क्षेत्र में सुरेंद्र रोशा के पास 27 वर्षाें का अनुभव है। वह हमारे बैंक का भारत जैसे महत्वपूर्ण देश में इस पद के लिए सबसे सही उम्मीदवार हैं।


भारतीय प्रबंधन संस्थान से रोशा ने ली है मास्टर्स की डिग्री
सुरेंद्र रोशा के पास बाॅम्बे यूनिवर्सिटी से काॅमर्स में बैचलर की डिग्री हैं। जबकि उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आर्इआर्इएम) अहमदाबाद से मास्टर्स इन बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की भी डिग्री है। गौरतलब है कि एचएसबीसी भारतीय बैंकिंग सेक्टर में अपनी पकड़ बनाने के लिए रोशा के अनुभवों को जरूर भुनाना चाहेगी।

यह भी पढ़ें -

Published on: