52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर कंपनी के शेयर्स
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जून तिमाही के अपने नतीजे जारी किए हैं जिसमें कंपनी को करीब 9,485 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इस खबर के बाद से ही निवेशकों का रिलायंस के शेयरों में रूचि देखने को मिल रही है। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही RIL के शेयरों में करीब 2.5 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। RIL के शेयर पिछले 52 सप्ताह के नए उच्च्तम स्तर पर चल रहे हैं। रिलायंस के शेयरों में बढ़त से निवेशकों को आज महज कुछ ही घंटों में 18,000 करोड़ रुपये की कमार्इ हो रही है।