चंदा कोचर पर लगे गंभीर अारोप के बाद उनके भविष्य आैर जांच समिति के लिए पूर्व न्यायधीश बीएन श्रीकृषण को अध्यक्ष बनाएे जाने को लेकर फैसला हो सकता है।
नर्इ दिल्ली। आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक की सीर्इआे चंदा कोचर पर नीजि हितों को लेकर लिए गए फैसेल को लेकर लगे गंभारी आरोप के बीच आज बैंक के बोर्ड की बैठक है। आर्इसीअार्इसीआर्इ बैंक बोर्ड की आज होने वाले बैठक में कर्इ बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज बैठक में चंदा कोचर को बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीर्इआे) के पद पर बरकरार रखने को लेकर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही इस चंदा कोचर मामले में जांच समिति में जस्टिस बीएन श्रीकृष्णा की अध्यक्षता पर भी फैसला होना है। इसके पहले भी खबर आर्इ थी की बैंक का निदेशक मंडल अपने अपने उच्च प्रबंधन में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहा है।
संदीप बख्शी काे बनाया जा सकता है बैंक का अंतरिम मुखिया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इंश्योरेंस वेंचर के सीर्इआे संदीप बख्शी को बैंक का अंतरिम चीफ बनाया जा सकता है। हालांकि अभी ये जरूरी नहीं की बैंक इस बात पर फैसला ले ही ले। बता दें कि बैंक ये कदम एक एेसे समय में उठा रहा है जब बैंक की सीर्इआे चंदा कोचर पर लेंडर्स कोड आॅफ कंडक्ट के उल्लंघन का गंभीर अारोप लगा है। अभी इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायधीश बीएन श्रीकृष्ण चंदा कोचर पर लगे आरोपों की जांच करेंगे। चांज होने तक चंदा कोचर अवकाश पर होंगी। श्री कृष्णा इस बात की चांच करेंगे की क्या चंदा कोचर ने अपने पद का इस्तेमाल अपने नीजि हितों के लिए किया है आैर क्या उन्होंने बैंक के कोड आॅफ कन्डक्ट का उल्लंघन किया है।
यह भी पढ़ें - बाबा रामदेव नहीं बल्कि अडानी का होगा रुचि सोया
चंदा कोचर पर लगे थे ये आरोप
गौरतलब है कि चंदा कोचर फिलहाल छुट्टी पर हैं। इसके पहले एक व्हिसल ब्लाेअर ने वीडियोकाॅन लोन केस में चंदा कोचर पर नीजि हितोें के लिए कर्इ बड़े फैसले लिए हैं। उसका कहना है कि, वीडियोकाॅन को लोन देने के फैसले से पहले उन्होंने अपने पति दीपक कोचर आैर वीडियोकाॅन के मालिक वणुगोपाल धूत के बीच आपसी व्यापार है। हालांकि इस आरोप के बाद बैंक ने चंदा कोचर का बचाव भी किया था। जब आर्इसीआर्इसीअार्इ बैंक ने साल 2012 में वीडियाेकाॅन को 3250 करोड़ रुपए का लोन सैंक्शन किया था उस समय चंदा कोचर भी बैंक के क्रेडिट कमिटी का हिस्सा थीं। वीडियोकाॅन के प्रोमोटर वेणुगाेपाल धूत चंदा कोचर के पति की कंपनी न्यूपावर में सबसे पहले निवेशक में से एक थे।