3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी ने कहा- 10 फीसदी की वृद्धि दर से दौड़ाएंगे अर्थव्यवस्था, चुनौतियों को स्वीकारने के लिए तैयार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अाज कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने अब अगली चुनौती आर्थिक वृद्धि दर को दहार्इ के आंकड़े तक पहुचाने का है आैर इसके लिए हमें कर्इ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 17 Jun 2018, 3:32 PM IST

PM MODI

मोदी ने कहा- 10 फीसदी की वृद्धि दर से दौड़ाएंगे अर्थव्यवस्था, चुनौतियों को स्वीकारने के लिए तैयार

नर्इ दिल्ली। आज नीति आयोग की बैठक चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अाज कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने अब अगली चुनौती आर्थिक वृद्धि दर को दहार्इ के आंकड़े तक पहुचाने का है आैर इसके लिए हमें कर्इ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। ये बात नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केन्द्र मेें नीति आयोग की संचालन परिषद की चौथी बैठक को संबोधित करते हुए कहा। मोदी ने आगे कहा कि, वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 7.7 फीसदी की मजबूती रही है आैर अब हमारे लिए अगली चुनौती इसे दहार्इ के आंकड़े में ले जाना है। आइए जानते है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को लेकर आैर कौन सी बड़ी बतों कही।

जीएसटी को लेकर कही ये बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) का लागू होने टीम इंडिया की इस भावना का एक जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्रियों ने उप समूहों आैर समितियों में अपने कार्यों के जरिए स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल लेनदेन आैर कौशन विकास जैसे मुद्दों पर नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभार्इ है। चालू वित्त वर्ष में, राज्यों को 11 लाख करोड़ रुपए केन्द्र सरकार से मिल रहे है। पिछले साल की तुलना में इसमें 6 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गर्इ है। हमारा लक्ष्य मुख्यतः साल योजनाआें पर हैं जिनमें उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला, जन धन, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, आैर मिशन इंद्रधनुष शामिल है। हाल ही में 17000 गावों में हासिल किया जा चुका है। वहीं मुद्रा योजना, जन धन योजना आैर स्टैंड अप योजना से लोगों को वित्तीय मजबूती मिली है।


इन योजनाआें पर सरकार की विशेष नजर

मोदी ने कहा कि, साल 2022 तक 'न्यू इंडिया' का सपना अब हमारे लिए संकल्प है। इसी संबंध में प्रधानमंत्री ने आज के बैठक के एजेंडाें में शामिल मुद्दों का जिक्र किया। मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए जिन बातों को जिक्र किया उनमें किसानों की आय को दोगुना करना, पिछड़े जिलों का विकास, आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष, पोषण मिशन आैर महात्मा गांधी की 150 जयंती का भी उल्लेख किया। इसके पहले बैठक के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मुख्यमंत्रियों आैर अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत किया आैर आज के सत्र का संचालन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ।