3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा रामदेव नहीं बल्कि अडानी का होगा रुचि सोया, पतंजलि ने बड़ी बोली लगाने से किया इन्कार

रुचि सोया के अधिग्रहण को लेकर चल रही प्रक्रिया में बाबा रामदेव की पतंजलि ने आैर बड़ी बोली लगाने से इंकार कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 18 Jun 2018, 10:42 AM IST

Ramdev- Adani

बाबा रामदेव नहीं बल्कि अडानी का होगा रुचि सोया, पतंजलि ने बड़ी बोली लगाने से किया इन्कार

नर्इ दिल्ली। रुचि सोया के अधिग्रहण को लेकर चल रही नीलामी प्रक्रिया में आज अडानी विल्मर बाजी मार सकती है। क्योंकि बाबा रामदेव की पतंजलि ने फैसला किया है कि अब वो पहले से ही इस कंगाल कंपनी के लिए आैर अधिक रकम की बोली नहीं लगाएगी। सूत्रों का कहना है कि पतंजलि ने अपने बिड नहीं बढ़ाने के लिए लेंडर्स को कोर्इ कारण नहीं बताया है। अगले हफ्ते उन संस्थानों की बैठक होने वाली है जिसने रुचि सोया को कर्ज दी है। हालांकि पतंजलि के बयान के बाद अब ये साफ होता दिखार्इ दे रहा है कि अडानी विल्मर द्वारा लगार्इ बोली को सबसे ज्यादा घोषित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद ही डील के अन्य पहलुअों पर बात हो पाएगी।

यह भी पढ़ें - 2019 लोकसभा चुनाव में प्याज की मार से निपटने के लिए मोदी सरकार की तैयारी

अडानी विल्मर की अंतिम बोली पर ही हो सकता है फैसला

आपको बता दें कि, अडानी-विल्मर इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के अडानी ग्रुप आैर सिंगापुर की कंपनी विल्मर की ज्वाइंट वेंचर है। रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए अडानी-विल्मर ने 5474 करोड़ रुपए की बोली लगार्इ थी, जो कि अब तक की सबसे बड़ी बाेली है। इसमें बोली से मिलने वाले रकम से लेंडर्स को 4300 करोड़ रुपए का दिया जाने वाला रकम भी शामिल है। अडानी विल्मर द्वारा लगार्इ गर्इ इस बोली को इसलिए भी उंचा माना जा रहा है क्योंकि इवैल्यूएशन के पैमाने के मुताबिक लोन सेटलमेंट का वेटेज किसी कपंनी को चलाए जाने वाले फंड से ज्यादा होता है।

यह भी पढ़ें - JIO धमाके के बाद अब मुकेश अंबानी यहां करने जा रहे हैं निवेश

पतंजलि आैर बड़ी बोली लगाने के लिए नहीं है तैयार

इसके पहले लेंडर्स ने दोनों बिडर्स को अपने तरफ से लगार्इ गर्इ बोली को आैर अागे बढ़ाने का मौका दिया था। पतंजलि के पास अडानी विल्मर की बोली से ज्यादा आॅफर देने के लिए शनिवार सुबह तक का समय था। लेकिन पतंजलि ने अौर अधिक बोली लगाने से इन्कार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि पतंजलि पहले से एक कंगाल कंपनी के लिए इससे ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहती है। गौरतलब है कि रुचि सोय उन 40 कंपनियों में से एक है, जिन्हें भाारतीय रिजर्व बैंक ने डेब्ट रिजाॅल्यूशन के लिए बैंकरप्ट्सी कोड में भेजने की तैयारी में था।