10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में बिहार से 5 रुपए प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, जानिये क्या है गणित

यूपी में पेट्रोल के दाम बिहार आैर दिल्ली से भी कम हो गए हैं। खास बात ये है यूपी में बिहार से करीब 5 रुपए सस्ता पेट्रोल आैर डीजल मिल रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 18, 2018

Fuel Price

यूपी में बिहार से 5 रुपए प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, जानिये क्या है गणित

नर्इ दिल्ली। मौजूदा समय में पेट्रोल आैर डीजल के दाम हाॅट टाॅपिक बना हुआ है। मौजूदा समय में पिछले चार दिनों से पेट्रोल के दामों में कोर्इ कटौती नहीं हुर्इ है। जबकि डीजल के दाम 17 जून को कम हुए थे लेकिन 18 जून को कम नहीं हुए हैं। लेकिन यूपी में एेसा नहीं है। यूपी में पेट्रोल के दाम बिहार आैर दिल्ली से भी कम हो गए हैं। खास बात ये है यूपी में बिहार से करीब 5 रुपए सस्ता पेट्रोल आैर डीजल मिल रहा है। आइए जानते हैं आखिर पेट्रोल आैर डीजल के दामों में यूपी ने कौन सा गणित लगाया है। जिससे पेट्रोल आैर डीजल के दामों में कटौती हो गर्इ है।

वास्तव में एेसा चल रहा है खेल
अगर आप बिहार में उत्‍तर प्रदेश व नेपाल सीमावर्ती इलाके में रहते हैं तो आपको बाकी देश के मुकाबले पांच रुपए सस्ता पेट्रोल मिलेगा। बकायदा बैनर आैर पोस्टर के माध्यम इसका प्रचार तक किया जा रहा है। ताज्जुब की बात तो ये है कि सीमावर्ती नेपाल में पेट्रोल व डीजल 15 रुपए तक सस्‍ते हैं। जानकारी के अनुसार पेट्रोल व डीजल की महंगाई के कारण उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमावर्ती बिहार के लोग उत्तर प्रदेश और नेपाल में पेट्रोल व डीजल खरीद रहे हैं। इसका कारण यह कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल व डीजल पांच रुपए कम मूल्‍य पर बिक रहे हैं। जानकारी के अनुसार 15 जून को बिहार में जगह-जगह पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर करीब 82 से 83 रुपए , जबकि डीजल का प्रति लीटर मूल्य करीब 73 रुपए बिका था।

बैन पोस्टर लगाकर उठा रहे हैं लाभ
इस स्थिति का लाभ उठाने में उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंप बैनर-पोस्टर लगा कर ग्राहकों को अपनी आेर आकर्षित कर रहे हैं। इस कारण बिहार के सीमावर्ती जिलों के पेट्रोल पंपों के कारोबार में गिरावट आई है। हालत यह है कि नेपाल सीमावर्ती रक्‍सौल व सीतामढ़ी के लोग नेपाल केवल गाडि़यों में पेट्रोल व डीजल भरवाने ले जा रहे हैं। पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज के लोग भी सीमावर्ती नेपाल जा रहे हैं। दूसरी ओर पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, कैमूर व बक्सर के लोग उत्तर प्रदेश जा रहे हैं।