Personal Finance

कल से 6 दिन तक हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी, बैंकिंग सेवा ठप रहने से बढ़ेगा नकदी संकट

बैंक कर्मचारियों ने वेतन में बढ़ोत्तरी के साथ अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी है।

2 min read
Jul 14, 2018
Bank Strike
सोमवार से 6 दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं IDBI के कर्मचारी

नई दिल्ली। बिकने की कगार पर खड़े देश के सरकारी बैंक IDBi के कर्मचारी सोमवार यानी कल से 6 दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं। कर्मचारियों ने बैंक के बिकने का विरोध करते हुए हड़ताल की धमकी दी है। खबरों के अनुसार, आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों के एक ग्रुप ने बैंक के अधिकारियों को नोटिस दिया है। आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों की ओर से नियामक को दी गई जानकारी के अनुसार बैंक ने कहा है कि कर्मचारियों के एक ग्रुप ने नोटिस भेजकर 16 से 21जुलाई तक हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। बैंक के अनुसार यह कर्मचारी एलआईसी की ओर से बैंक में हिस्सेदारी खरीदने का विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि आईडीबीआई को उबारने के लिए केंद्र सरकार ने एलआईसी से बैंक में पैसा लगाने के लिए कहा है। इन बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से बैंकिंग सेवाओं के ठप रहने के साथ-साथ नकदी का संकट बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।

सोमवार से कर सकते हैं हड़ताल

आईडीबीआई बैंक की ओर से नियामक को दी गई जानकारी के अनुसार कर्मचारी अपनी मांगें नहीं माने जाने पर सोमवार से छह दिनों की हड़ताल पर जा सकते हैं। बैंक के अनुसार कर्मचारी एलआईसी से डील के अलावा वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं होने का भी विरोध कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बैंक अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानता है तो कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर जा सकते हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंकिंग सेवाएं ठप होने की संभावना बढ़ गई है। यदि कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो इससे ग्राहकों को दिक्कत हो सकती है।

ये भी पढ़ें--

Updated on:
15 Jul 2018 12:15 pm
Published on:
14 Jul 2018 02:43 pm