Personal Finance

तेल की कीमतों से मोदी सरकार ने एेसे कमाए 10 लाख करोड़, जानिए पूरा हिसाब

भले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीटर के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा हो, लेकिन उनके दावों में दम दिखाई दे रहा है।
2 min read
May 07, 2018
Petrol Price

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पेट्रोल, एलपीजी व डीजल पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर वसूल कर ईंधन के नाम पर जनता को 'लूटने' का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद उसका फायदा सरकार ने आम जनता को नहीं दिया। राहुल ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 से पेट्रोल/एलपीजी/डीजल पर कर के रूप में 10,00,000 करोड़ रुपए वसूले हैं। लेकिन नागरिकों को कीमतों में कोई राहत नहीं दी गई।

राहुल के दावों में है दम

भले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीटर के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा हो, लेकिन उनके दावों में दम दिखाई दे रहा है। पेट्रोल-डीजल से होने वाली कमाई को लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से पिछले माह जारी किए गए आंकड़े खुलकर राहुल के दावों के पक्ष में गवाही दे रहे हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से दिसंबर 2017 तक के आंकड़ों के अनुसार 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद केद्र सरकार को 7,46,455 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। इसमें एलपीजी के सब्सिडी मुक्त होने के बाद केंद्र सरकार को हुई कमाई शामिल नहीं है। अब यदि इसमें जनवरी 2018 से अप्रैल 2018 और एलपीजी से होने वाली कमाई जोड़ दी जाए तो यह 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।

2014 के बाद पेट्रोल-डीजल से केंद्र सरकार की कमाई





























वर्षराजस्व
2014-151,05,653 करोड़ रुपए
2015-161,85,956 करोड़ रुपए
2016-172,53,254 करोड़ रुपए
2017-182,01,592 करोड़ रुपए (दिसंबर तक)
कुल7,46,455 करोड़ रुपए (आंकड़े वित्त मंत्रालय के अनुसार)

कच्चे तेल की कीमतें गिरी पर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

राहुल ने ट्विटर पर एक मिनट बयालिस सेकेंड का वीडियो साझा किया। राहुल ने कहा है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी के तहत ईंधन कीमतों की सच्चाई दिखाता है। वीडियो से पता चलता है कि मोदी सरकार के चार सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 67 प्रतिशत से ज्यादा गिरने के बावजूद भी पेट्रोल, डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतें केंद्र सरकार की विफलता का प्रतीक हैं।

एलपीजी उपभोक्ता भी परेशान

वीडियो में कहा गया है कि करीब 18.11 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता लालची मोदी सरकार के तहत परेशान हैं। सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 491.35 रुपए, बेंगलुरू में 427 रुपए (कर्नाटक में करों में कमी के कारण)। गैर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 635.5 रुपए, बेंगलुरू में 622.5 रुपए (कर्नाटक में करों में कमी के कारण)हैं। वीडियो में कहा गया है कि भाजपा निर्दयी है, वह ईंधन के नाम पर लूट रही है।

Updated on:
07 May 2018 06:15 pm
Published on:
07 May 2018 06:24 pm