फिरोजाबाद

1.5 साल के मासूम को पटक-पटककर मारने वाला दरिंदा गिरफ्तार, स्ट्रैचर पर पड़ा-पड़ा पानी मांग रहा

Firozabad child murder : यूपी के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल के स्ट्रैचर पर तड़पते और पानी मांगते आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
बच्चे को सड़क पर पटक-पटक कर मारने वाला पानी के लिए तड़पता रहा, PC- Patrika

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की सिरफिरे ने पटक-पटककर हत्या कर दी। शनिवार को यादव कॉलोनी में विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने एकतरफा प्यार के चलते छोटे से आरव को आठ बार जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आरोपी प्यास से बुरी तरह तड़पता नजर आ रहा है। उसकी हांफती सांस और सूखे होंठ साफ दिख रहे हैं, वह बार-बार कह रहा है पानी दे दो…पानी दे दो। लेकिन, अस्पताल में मौजूद कोई भी व्यक्ति उसे पानी देने को तैयार नहीं है। एक आवाज पीछे से आती है कि रुको अभी मिलेगा। वीडियो देखने वाले लोग भावुक हो रहे हैं और कमेंट में लिख रहे हैं, 'जिसने मासूम को पटक-पटककर मारा हो उसे पानी की एक बूंद भी नहीं मिलनी चाहिए। उसे खौलता पानी मिलना चाहिए।”

ये भी पढ़ें

अरे ओ सपाई! कभी लंदन गए हो…तुम्हारे भैया ने तो बैग पैक कर लिया है- राजभर का अखिलेश पर तंज

क्या था मामला

बदायूं के शेखूपुर निवासी विराज लंबे समय से आरव की मां रति पर शादी का दबाव डाल रहा था। रति ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। नाराज विराज ने रिश्ते में देवर लगने के बावजूद रति के 1.5 वर्षीय बेटे आरव को टॉफी के बहाने अपने साथ ले लिया। इसके बाद उसने बच्चे को बार-बार सड़क पर पटका। आठ बार पटकने के बाद शव को घर के बाहर फेंककर फरार हो गया।

मासूम की मां रति और नानी पिंकी इस घटना के बाद टूट चुकी हैं। रति ने बताया, 'वो मेरे बच्चे को प्यार से गोद में लेकर ले गया था। मुझे क्या पता था कि वो इतना बर्बर है।' नानी पिंकी ने कहा, 'उसने टॉफी के लालच में नाती को बुलाया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।' परिवार ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

अस्पताल में तड़प रहा आरोपी

एनकाउंटर में घायल होने के बाद विराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वायरल वीडियो में वह बार-बार पानी मांगता दिख रहा है, लेकिन स्टाफ और मौजूद लोग उसे पानी देने से मना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर लोगों में आक्रोश है। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि 'जिसने निर्दोष बच्चे को इतनी बेरहमी से मारा, उसे प्यास का ऐसा ही दर्द महसूस होना चाहिए।'

ये भी पढ़ें

असद के एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां ने सीएम योगी से कर दी यह बड़ी मांग, बोलीं- अभी तो 6 और हैं
Published on:
31 May 2026 05:07 pm
Also Read
View All