फिरोजाबाद

बाबरिया गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

शिकोहाबाद की भूड़ा नगर के पास हुई मुठभेड़, कई जिलों में दे चुका है लूट की वारदात को अंजाम।
2 min read
Enccounter

फिरोजाबाद। गुरूवार रात्रि शिकोहाबाद की भूड़ा नहर के पास पुलिस और बाबरिया गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से उसके अन्य साथियों की जानकारी कर रही है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।

सूचना पर की कार्रवाई

एसपी देहात महेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरूवार को पुलिस को सूचना मिली कि बाबरिया गिरोह किसी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए शिकोहाबाद की भूड़ा नहर के पास खड़ा हुआ है। सूचना पर शिकोहाबाद, लाइन पार और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस ने टोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया जबकि बाकी उसके साथी भागने में सफल हो गए।


दो अलग-अलग स्थानों पर की थी लूट

एसपीआरए ने बताया कि घायल बदमाश को ट्राॅमा सेंटर लाया गया। तलाशी में उसके पास से एक विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई है। पूछताछ में उसने शिकोहाबाद और लाइनपार क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इस गैंग के द्वारा अन्य जिलों में भी लूट की घटनाएं की गई हैं। उन सबकी जानकारी की जा रही है। यह एक शातिर किस्म का अपराधी है। जो कई मामलों में वांछित चल रहा था। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शाहीन पुत्र अनवार निवासी अमरोहा बताया है।

Published on:
27 Apr 2018 02:06 pm