13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ घंटे चली मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

बदमाश के बांए पैर में लगी गोली एक सिपाही भी हुआ घायल, एक बदमाश फरार

2 min read
Google source verification
डेढ़ घंटे चली मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

डेढ़ घंटे चली मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

महाराजगंज. जिले में गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे पुलिस और इनामी बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका एक साथी बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस को यह कामयाबी मुखबिरी द्वारा मिली सूचना के आधार पर हासिल हुई है। मुठभेड़ में ठूठीबारी तथा निचलौल थाने की पुलिस शामिल रही।

गिरफ्तार बदमाश नेपाल में रहकर सीमावर्ती इलाकों में चोरी डकैती व वाहन चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। सीमायी पुलिस को दिनेश की तलाश महीनों से कर रही थी। जिले के थानों में उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक चोरी डकैती आदि के मुकदमें दर्ज है। शुक्रवार को मुठभेड़ का ब्यौरा देते हुए एसपी आरपी सिंह ने बताया कि दिनेश लोधी सोनौली कोतवाली का ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। वह उसी कोतवाली के गांव फरेंदी तिवारी का निवासी है।


नेपाल सीमा के 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश दिनेश लोधी को डेढ़ घण्टे चली मुठभेड़ के बाद दो थानों की संयुक्त टीम ने दबोच लिया जबकि उसका दूसरा साथी कन्हैया उर्फ़ चार्ली अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गया। इस मुठभेड़ में ठूठीबारी कोतवाली के कांस्टेबल रमेश कुमार भी घायल हुए हैं। उनके बाएं हांथ में गोली क्रास करते हुए निकल गई।
गुरुवार की रात अपने रूटीन गस्त पर निकली जनपद महाराजगंज के कोतवाली ठूठीबारी व निचलौल पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश जमुइकला की तरफ से भगवानपुर के रास्ते पर देखे गए है। सूचना मिलते ही पुलिस की दोनों टीमों ने घेराबंदी करनी शुरू कर दी।

पुलिस से घिरता देख एक बदमाश कन्हैया उर्फ़ चार्ली निवासी रामग्राम 2 नवलपरासी नेपाल फरार होने में कामयाब हो गया जबकि दूसरे बदमाश दिनेश लोधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी अपने बचाव व अपराधी की गिरफ्तारी के लिए फायरिंग शुरू कर दी। करीब डेढ़ घण्टे चले इस मुठभेड़ में 9 राउण्ड फायरिंग हुई जिसमें पुलिस की तरफ से 6 राउण्ड व बदमाश की तरफ से 3 राउण्ड फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान ठूठीबारी कोतवाली कांस्टेबल रमेश कुमार के बांये हांथ में गोली लगी है। जबकि दिनेश लोध के बांए पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने बदमाश के पास से 2 खोखा, 2 जिन्दा कारतूस, एक चोरी की बाइक सहित 100 ग्राम ब्राउनशुगर बरामद किया है। पुलिस की संयुक्त टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ठूठीबारी बृजनंदन सिंह, प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह थाना निचलौल, कांस्टेबल मनीष गौतम, हरेराम, रमेश कुमार, अशोक यादव, हरेन्द्र यादव, दीनानाथ चौधरी रहे।

By- यशोदा श्रीवास्तव