फुटबॉल

अर्जेंटीना के कोच ने कर ली हार स्वीकार, स्पेन को बताया फीफा विश्व कप जीतने का असली हकदार

Lionel Scaloni: अर्जेंटीना की हार के बाद कोच लियोनेल स्कालोनी ने स्पेन को वर्ल्ड कप जीत का असली हकदार बताया। उन्होंने आगे ये भी कहा कि हार के बावजूद उन्हें अपनी टीम पर गर्व है।
2 min read
Jul 20, 2026
argentina-coach-lionel-scaloni
अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी (सोर्स: चाइना डेली एक्स स्क्रीनशॉट)

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना का खिताब बचाने का सपना टूट गया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में हार के बाद टीम के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कोई बहाना नहीं बनाया। उन्होंने खुले तौर पर माना कि स्पेन ही जीत का असली हकदार था।

स्कालोनी ने कहा कि हार दुख देती है, लेकिन उन्हें अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। और कहा कि टीम ने पूरी मेहनत के साथ फाइनल तक का सफर तय किया है। यह म्हणत का ही नतीजा है।

स्कालोनी ने स्वीकार की अर्जेंटीना की हार

फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। मैच के बाद स्कालोनी ने कहा कि स्पेन ने बेहतर खेल दिखाया और जीत का हकदार बना। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। टीम लगातार दूसरी बार फाइनल तक पहुंची, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

स्कालोनी ने आगे कहा- हम जीत में भी अच्छे रहते हैं और हार में भी ऐसा ही होना चाहिए। आज हमने दिखाया कि हम हार को स्वीकार करना जानते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने देश को गर्व करने का मौका दिया है।

स्पेन ने दबाव बनाया

फाइनल मुकाबले में स्पेन शुरू से ही मजबूत नजर आया। टीम ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और अर्जेंटीना को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

हालांकि, स्पेन को गोल के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। मैच का पहला और एकमात्र गोल एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने किया। अर्जेंटीना की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब एंजो फर्नांडीज को दूसरे येलो कार्ड के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद अर्जेंटीना 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर हो गया।

मेसी के भविष्य और अपने फैसले पर बोले स्कालोनी

फाइनल में लियोनेल मेसी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। स्पेन की डिफेंस ने उन्हें लगातार रोककर रखा। हालांकि, स्कालोनी ने मेसी की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि मेसी दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार योगदान दिया और उनकी उपलब्धियां हमेशा याद रखी जाएंगी।

स्कालोनी ने अपने भविष्य को लेकर भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि वह फुटबॉल संघ के अध्यक्ष से बात करेंगे और आगे के फैसले पर विचार करेंगे।

उन्होंने माना कि इतने लंबे सफर के बाद फिर से उसी स्तर की टीम तैयार करना आसान नहीं होगा। लेकिन उन्होंने अर्जेंटीना की इस टीम को एक शानदार ग्रुप बताया।

Updated on:
20 Jul 2026 07:15 pm
Published on:
20 Jul 2026 07:15 pm
Also Read
View All
‘बहुत ज्यादा दर्द में हूं, जख्म को भरने में समय लगेगा’, FIFA वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद Lionel Messi ने लिखा इमोशनल नोट

FIFA World Cup: फाइनल में हार के बाद लियोनल मेसी के रोने पर अर्जेंटीना ने किया पोस्ट, कहा- आपके आंसू हमारे आंसू हैं

FIFA World Cup 2026 में हुए रिकॉर्ड 308 गोल, इनमें से 12 को गोल ऑफ द टूर्नामेंट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट, देखें वीडियो

अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर मंडरा रहा बैन का खतरा, स्पेन के खिलाड़ियों से झड़प के बाद एक्शन की तैयारी में FIFA

स्पेन की ट्रॉफी लिफ्ट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो वायरल, क्या सचमुच फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने उन्हें मंच से हटाया