फुटबॉल

बेंगलुरू एफसी ने एएफसी कप के लिए क्वालीफाई किया

साउथ जोन प्लेऑफ मुकाबले के दूसरे दौर में बेंगलुरू एफसी ने टीसी स्पोर्ट्स को 5-0 से हराकर एएफसी कप के ग्रुप स्तर के लिए क्वालीफाई कर लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2018, 3:57 PM IST
Bengaluru FC qualified for AFC cup

बेंगलुरू। बेंगलुरू एफसी ने मालदीव के क्लब टीसी स्पोर्ट्स को मंगलवार को साउथ जोन प्लेऑफ मुकाबले के दूसरे दौर में एंटोनियो डोवाल की हैट्रिक की बदौलत 5-0 से हराकर एएफसी कप के ग्रुप स्तर के लिए क्वालीफाई कर लिया। गोल डॉट कॉम के अनुसार, दूसरे दौर में जीत दर्ज करने के साथ बेंगलुरू ने औसतन परिणाम के तहत टीसी स्पार्ट्स को 8-2 से करारी शिकस्त दी। पहले दौर में बेंगलुरू ने टीसी को 3-2 से मात दी थी।

मालदीव की क्लब पर हावी रही बेंगलुरू
बेंगलुरू के कान्तीरावा स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इस मैच की शुरुआत से ही मेजबान टीम मालदीव की क्लब पर हावी नजर आई और एंटोनियो रोड्रिगेज डोवाल ने 12वें मिनट में गोल दाग कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद, मैच के 35वें मिनट में डोवाल और 36वें मिनट में एरिक पार्टालू ने गोल कर बेंगलुरू को 3-1 से आगे कर दिया।

राहुल भेखे ने गोल दाग कर ग्रुप स्तर में जगह दिला
मैच के दूसरे हाफ में भी बेंगलुरू ने घरेलू समर्थकों के बीच शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को गोल करने का कोई बेहतरीन मौका नहीं दिया। डोवाल ने 48वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए मेजबान टीम की बढ़त को 4-0 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में राहुल भेखे ने मैच का पांचवां गोल करके मेजबान टीम को एएफसी कप के ग्रुप स्तर में जगह दिला दी। बेंगलुरू एफसी के अलावा आईजोल एफसी इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।

Published on: