6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL-4: अपने घर में दिल्ली से गोवा की भिड़ंत, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में चाहिए जीत

दिल्ली की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। जबकि गोवा को अगले दौड़ में जगह बनाने के लिए हर हाल में जीत की जरुरत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Feb 2018, 10:44 AM IST

isl

फातोर्दा। एफसी गोवा आज अपने घर में दिल्ली डायनामोज का सामना करेगा। 2015 का फाइनल खेल चुकी यह टीम हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के प्लेऑफ में जाने को लेकर काफी दबाव में है। गोवा को बीते चार मैचों में जीत नहीं मिली है। इस सीजन में गोवा ही नहीं, बल्कि कई अन्य दूसरी टीमें भी आगे के सफर को लेकर दबाव में रही हैं और यह बार-बार हुआ है। गोवा के हाथ में दो मैच हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। गोवा ने अगर बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली को हरा दिया, तो वह आगे जाने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रख सकेगा। पहले चरण के मुकाबले मे गोवा ने दिल्ली को उसके घर में 5-1 से हराया था।

दिल्ली अंक तालिका में सबसे नीचे -
जहां तक दिल्ली की बात है तो यह टीम 10 टीमों की अंक तालिका में सबसे नीचे है और उसके लिए काफी कुछ दांव पर है। वह एक जीत के साथ आठवें और फिर उससे भी बेहतर स्थान पर जाना चाहेगी लेकिन प्लेऑफ की दौड़ उसके लिए समाप्त हो चुकी है। इस मैच में गोवा के पूर्व खिलाड़ी रोमियो फनार्देस दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा इस मैच में गोवा के ही पूर्व स्टार मैनुएल एराना भी दिल्ली की जर्सी में जजर आएंगे।

जीत का अलख जगाए रखना होगा -
गोवा के मुख्य कोच सर्गियो लोबेरा ने मंगलवार को आयोजित मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम खुद पर भरोसा कर रहे हैं। हमें दबाव को भुलाकर उस रोमांच को देखना चाहिए क्योकि इस सीजन में हम कुछ अविश्वसनीय हासिल करने वाले हैं और इससे हम चार कदम दूर हैं। सबसे अहम बात यह है कि हमें खुद के साथ ईमानदार होना होगा और अपने साथियों में जीत का अलख जगाए रखना होगा।"

हम दिल्ली से बेहतर स्थिति में - गोवा कोच
लोबेरा ने आगे कहा, "हमने पहले ही साबित किया है कि हम मैदान में अच्छे हैं और अब अंतिम चरण में भी हमें यह कर दिखना होगा। मेरे लिए हर मैच अलग है और भूत में जो हुआ है, हम उससे किसी बात की तुलना नहीं कर सकते। हम दिल्ली से बेहतर स्थिति में हैं और हमें इसका फायदा उठाना होगा।

हर मैच अब फाइनल की तरह - दिल्ली के कोच
दिल्ली के मुख्य कोच मिग्वेल एंजेल पुर्तगाल ने कहा कि हम अच्छा खेले हैं। हमारे लिए कुछ नहीं बदला है। हम खेले हैं और हारे हैं लेकिन बीते दो मैचों में हम अच्छा खेले हैं और जीते हैं। इससे हमें अगले चार मैचों में जीत हासिल करने का आत्मबल मिला है। मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि हमारे लिए अब हर मैच फाइनल की तरह है। हम बाकी बचे मैच जीतकर अच्छी स्थिति हासिल करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हम गोवा के खिलाफ जीतें और हमसे जुड़े सभी लोगों को खुशी प्रदान करें।