फुटबॉल

FIFA World Cup 2026: स्पेन के लिए आसान नहीं होगा केप वर्डे से पार पाना, जानें कब और कहां देखें मैच

केप वर्डे फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाला दुनिया का तीसरा सबसे कम आबादी वाला देश है। उनके अलावा कुरासाओ और आइसलैंड का नाम आता हैं। कुरासाओ ने भी पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनाई है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2026, 9:35 PM IST
FIFA 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच का मुक़ाबला स्पेन और केप वर्डे के बीच खेला जाएगा। (photo - FIFA)

Spain vs Cabo Verde, FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच का मुकाबला मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन और केप वर्डे के बीच खेला जाएगा। अटलांटा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में केप वर्डे अपना वर्ल्ड कप डेब्यू करने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह पहला सीनियर इंटरनेशनल मैच है, इससे पहले दोनों टीम कभी आमने - सामने नहीं आई हैं।

केप वर्डे फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाला दुनिया का तीसरा सबसे कम आबादी वाला देश है। उनके अलावा कुरासाओ और आइसलैंड का नाम आता है। कुरासाओ ने भी पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनाई है। दूसरी तरफ स्पेन की बात करें तो यह उनका 17वां विश्व कप होगा। 2022 में कतर में वे राउंड ऑफ 16 में बाहर हो गए थे, इस बार वे उस हार का बदला चुकाने और ट्रॉफी उठाने के मजबूत दावेदार के रूप में उतर रहे हैं। 2020 यूरो कप जीतने वाली स्पेनिश टीम इस बार भी सबसे पसंदीदा टीमों में शामिल है।

भारत में कैसे देखें स्पेन vs केप वर्डे मैच?

भारत में फीफा विश्व कप 2026 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इसके लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी है। टीवी पर मैच Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर देख सकते हैं।

मैच की डिटेल्स:

  • तारीख और समय: 15 जून, सोमवार रात 9:30 बजे (IST)
  • वेन्यू: अटलांटा स्टेडियम
  • रेफरी: अधम मोहम्मद तुमाह मखादमेह

दोनों टीमों का स्क्वॉड

स्पेन स्क्वॉड
गोलकीपर:
उनाई सिमोन, डेविड राया, जोआन गार्सियाडिफेंडर: पेड्रो पोर्रो, मार्कोस ल्लोरेंते, लापोर्टे, पाउ क्यूबार्सी, मार्क प्यूबिल, एरिक गार्सिया, मार्क कुकुरेला, अलेजांद्रो ग्रिमाल्डो
मिडफील्डर: रोड्रिगो हर्नांडेज, मार्टिन जुबिमेंडी, पेड्री गोंजालेज, फाबियान रुइज, मिकेल मेरिनो, पाब्लो पाएज 'गावी', एलेक्स बायेना
फॉरवर्ड: मिकेल ओयार्जाबाल, लामिने यामाल, फेरान टॉरेस, बोर्जा इग्लेसियास, दानी ओल्मो, विक्टर, निको विलियम्स, येरेमी पिनो

केप वर्डे स्क्वॉड:
गोलकीपर: वोजिन्हा, मार्सियो रोजा, सीजे डॉस सैंटोस
डिफेंडर: दिने बोर्गेस, सिडनी काब्राल, लोगान कोस्टा, स्टीवन मोरेइरा, वाग्नर पिना, जोआओ पाउलो फर्नांडेस, रोबर्टो 'पिको' लोपेस, केल्विन पाइरेस, इयानिक 'स्टॉपिरा' तावारेस
मिडफील्डर: तेल्मो अरकान्जो, लारोस डुआर्टे, डेरोय डुआर्टे, जामिरो मोंटेरो, केविन पिना, यानिक सेमेडो
फॉरवर्ड: गिलसन बेंचिमोल, जोवाने काब्राल, नुनो दा कोस्टा, डेलन लिवरामेंटो, रयान मेंडेस, गैरी रोड्रिग्स, विली सेमेडो, हेलियो वारेला