फुटबॉल

आईएसएल-4 : घर में आज दिल्ली से भिड़ेगी मुंबई

दिल्ली के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उसके लिए यह मैच किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2017, 12:28 PM IST
वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप: मैग्रस कार्लसन को हरा कर विश्वानथन आनंद ने जीता खिताब

मुंबई। दिल्ली डायनामोज एफसी आज इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में मुंबई सिटी एफसी से उसके घर मुंबई फुटबाल ऐरना में भिड़ेगी। दिल्ली के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उसके लिए यह मैच किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

दिल्ली इस मैच में लगातार पांच हार के बाद आ रही है, जबकि मुंबई सिटी अपने पिछले चार मैचों में सिर्फ एक मैच ही हारी है। दिल्ली की टीम अगर जीत हासिल करती है तो वह अंक तालिका में सबसे निचले स्थान से आगे बढ़ जाएगी।

मुंबई की टीम अगर जीत हासिल करती है, तो तीन अंक उसे चेन्नयन एफसी के बराबर पहुंचा देंगे। दोनों टीमों के समान अंक हो जाएंगे।

दिल्ली के लिए जीत किसी भी सूरत में आसान नहीं होने जा रही है। उसने इस सीजन में 15 गोल खाए हैं और सिर्फ पांच गोल किए हैं। उन्हें इस मैच में सकारात्मक शुरुआत करने की जरूरत है।

चौहान ने साफ किया कि टीम दबाव महसूस नहीं कर रही है, क्योंकि उसका हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है, हालांकि टीम उसे जीत में नहीं बदल पाई है। उन्होंने साथ ही कहा कि आईएसएल इस तरह की लीग है, जिसमें दो जीत आपको अंकतालिका में ऊपर पहुंचा सकती हैं और तीसरी जीत टीम को पहले स्थान पर पहुंचा सकती है।

मुंबई के कोच एलेक्जेंडर गुइमारेस ने कहा कि उनकी टीम लगातार दो मैच जीतने में असफल रही है। उन्होंने साथ ही माना कि आईएसएल इस तरह की लीग है, जहां टीम कुछ जीत हासिल करते हुए रॉकेट की तरह अंकतालिका पर चढ़ जाती है।

इसका सबसे अच्छा उदाहरण एटीके है, जो अपने पहले चार मैचों में अंकतालिका में सबसे नीचे थी, लेकिन अब पिछले दो मैचों में छह अंक हासिल करते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

Published on: