गैजेट

17 अक्टूबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival Sale, जानें ऑफर्स

अमेजन ने ट्वीट में यह जानकारी भी दी है कि प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 16 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। इस सेल के दौरान यूजर्स को मिलने वाले ऑफर्स की घोषणा कंपनी पहले ही कर चुकी है। सेल के लिए कंपनी ने HDFC Bank के साथ साझेदारी की है।

2 min read
Great Indian Festival Sale

फेस्टिव सीजन के दौरान सभी ई कॉमर्स वेबसाइट Festival Sale का आयोजन करती हैं। Amazon ने भी अपनी इस वर्ष की Great Indian Festival Sale की तारीख का ऐलान कर दिया है। अमेजन ने ट्विटर के जरिए इसकी घोषणा की। हालांकि यह सेल किेतने दिन चलेगी अभी इसकी जानकारी वेबसाइट ने नहीं दी है। Amazon Great Indian Festival Sale 17 अक्टूबर से शुरू होगी।

साथ ही अमेजन ने ट्वीट में यह जानकारी भी दी है कि प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 16 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। इस सेल के दौरान यूजर्स को मिलने वाले ऑफर्स की घोषणा कंपनी पहले ही कर चुकी है। सेल के लिए कंपनी ने HDFC Bank के साथ साझेदारी की है। HDFC Bank के यूजर्स को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। बता दें कि Flipkart भी 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक The Big Billion Days सेल का आयोजन करेगी।

कई नए प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च

Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान इस वेबसाइट पर कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। साथ ही स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस, लैपटॉप, हेडफोन्स, स्पीकर्स, कैमरा, फैशन, फर्निचर सहित कई कैटेगरी में यूजर्स को बेस्ट डील और ऑफर्स दिए जाएंगे। अमेजन ने अपने पोर्टल पर सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दी है। HDFC Bank के डेबिट और क्रेडिट कार्ड और किश्तों पर भी यूजर को 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही सेल के दौरान एक्चेंज और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

मोबाइल फोन पर 'never before prices'

अमेजन की वेबसाइट पर जो ऑफर्स की जानकारी दी गई है उसके अनुसार, स्मार्टफोन और एक्सेसरीज 'never before prices' के साथ लिस्ट किए जाएंगे। एक्सचेंज डिस्काउंट के अलावा टोटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा। इसके अलावा अमेजन इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल सेगमेंट में स्पेशल लॉन्च की भी तैयारी कर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज कैटेगरी में यूजर्स के लिए 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।

Published on:
06 Oct 2020 06:59 pm
Also Read
View All