नॉन-मेट्रो शहरों के युवाओं में Apple को लेकर खास प्यार और चाहत है। प्री-ओन्ड फोन बाजार में जितना भी डिमांड है, उसका 25 फीसदी हिस्सा एप्पल फोन्स का है
iphone निर्माता कंपनी Apple का भारत में प्री-ओन्ड फोन बाजार में वर्चस्व है। खासतौर पर नॉन-मेट्रो शहरों के युवाओं में Apple को लेकर खास प्यार और चाहत है। एक नए सर्वे में पता चला है कि नए स्मार्टफोन बाजार में Apple की हिस्सेदारी बहुत कम है, लेकिन अगर प्री-ओन्ड फोन्स की बात आती है तो एप्पल कई दिग्गजों को पीछे छोड़ चुका है।
25 फीसदी हिस्सा एप्प्ल फोन्स का
प्री-ओन्ड फोन बाजार में जितना भी डिमांड है, उसका 25 फीसदी हिस्सा एप्पल फोन्स का है और ओएलएक्स पर सप्लाई के मामले में 21 फीसदी हिस्सेदारी एप्पल का है। जहां तक एंड्रॉयड फोन्स की बात है तो प्री-ओन्ड कैटेगरी में xiaomi 22 फीसदी डिमांड हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि सप्लाई के मामले में इसका क्रम 18 फीसदी के साथ दूसरा है।
लॉकडाउन में बढ़ी डिमांड
दक्षिण कोरियाई ब्रांड सैमसंग डिमांड का 15 फीसदी और सप्लाई का 17 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। वनप्लस, वीवो, ओप्पो और रियलमी बजट सेगमेंट में ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। चारों मिलकर ओएलएक्स पर डिमांड और सप्लाई की 30 फीसदी हिस्सेदारी शेयर करते हैं। लॉकडाउन के दौरान प्री-ओन्ड फोन्स के डिमांड में 61 फीसदी और सप्लाई में 76 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
जल्द लॉन्च होगा आईफोन 12
Apple जल्द ही अपने आगामी iPhone 12 को लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि iPhone 12 इसी महीने लॉन्च होने की संभावना है। इस सीरीज में 4 मॉडल पेश किए जा सकते हैं। iPhone 12 की कीमतों को लेकर भी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इसके 64 जीबी स्टोरेज वाले 5.4 इंच के आईफोन 12 की कीमत 47,573 होगी। वहीं 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 51,238 रुपए रहने की संभावना है। 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,000 रुपए हो सकती है।