गैजेट

BSNL ने अपने दो ‘छोटा पैक’ में किया बड़ा बदलाव, जानें अब कितना मिलेगा फायदा

कंपनी के ये दोनों प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किए गए थें। इनमें 9 रुपये और 29 रुपये वाले प्लान शामिल हैं।

2 min read
BSNL ने अपने दो 'छोटा पैक' में किया बड़ा बदलाव, जानें अब कितना मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी bsnl ने हाल में अपना दो छोटा प्लान पेश किए था। कंपनी के ये दोनों प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किए गए थें। इनमें 9 रुपये और 29 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। अब कंपनी ने 29 रुपए में आने वाले डेटा और कॉलिंग प्लान को रिवाइज किया है। बीएसएनएल के इस प्लान में पहले 2जीबी डेटा, 100 एसएमएस, अनलिमिडेट लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा दी जा रही थी। इस प्लान में मिल रहे फायदे को अब कम कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

BSNLका धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को FREE में दे रहा 1 साल का Amazon प्राइम सब्सक्रिप्शन

BSNL 29 रुपये प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान में अब यूजर्स को पहली की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा रेजाना 2 जीबी डाटा की जगह 1 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, एसएमएस की दर को भी घटा कर 300 कर दिया गया है। कंपनी के इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है। कंपनी का यह प्लान दिल्ली और मुंबई के यूजर्स के लिए एक्टिव है।

BSNL 9 रुपये प्लान

इसके अलाव कंपनी ने 9 रुपये वाला प्लान भी पेश किया था। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्लान की वैधता पूरे एक दिन की होगी जिसमें यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉल का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 80 Kbps और 100 Smses FUP की स्पीड से 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है। साथ ही 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है। कंपनी के इस प्लान का फायदा दिल्ली और मुंबई के यूजर्स नहीं उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

BSNL टैरिफ प्लान: मात्र 18 रुपये वाले प्लान का आज से उठाएं फायदा
Published on:
06 Oct 2018 09:16 am
Also Read
View All